{"_id":"64fdcb80d3599e54af031a86","slug":"58-thousand-423-cases-settled-in-national-lok-adalat-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-14103-2023-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: राष्ट्रीय लोक अदालत में हुआ 58 हजार 423 मामलों का निपटारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: राष्ट्रीय लोक अदालत में हुआ 58 हजार 423 मामलों का निपटारा
विज्ञापन
-राष्ट्रीय लोक अदालत में हुआ 58 हजार 423 मामलों का निपटारा
-7.85 करोड़ रुपये का हुआ सेटलमेंट, 24 बेंच का किया गया था गठन
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। राष्ट्रीय लोक अदालत में शनिवार को 58 हजार 423 मामले निपटाए गए। मामले निपटाने के लिए 24 बेंच का गठन किया गया था। इस बार आयोजित हुई राष्ट्रीय लोक अदालत में सिविल, बैंक रिकवरी, आपराधिक एवं वैवाहिक अदालतों में मामले रखे गए। जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण की सचिव एवं सीजेएम ललिता पटवर्द्धन ने बताया कि हरियाणा राज्य विधिक सेवाएं प्राधिकरण के कार्यकारी अध्यक्ष के निर्देशानुसार व जिला एवं सत्र न्यायाधीश और जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के सह-अध्यक्ष एसपी सिंह के निर्देश में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया था।
ललिता पटवर्धन ने बताया कि लोक अदालत में विभिन्न मामलों को सरलता से निपटाने के लिए 24 बेंच जिला न्यायालय में तथा एक-एक बेंच पटौदी व सोहना स्थित उपमंडल स्तरीय न्यायालय में लगाई गयी थी। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में गुरुग्राम जिला कोर्ट के सभी श्रेणी के 65 हजार 314 मामले रखे गए थे। इसमें 58 हजार 423 मामलों का निपटारा किया गया। इसमें सात करोड़ 85 लाख 31 हजार 107 रुपए का सेटलमेंट हुआ। उन्होंने बताया कि लोक अदालत की सभी बेंच में एक-एक पैनल अधिवक्ता को नियुक्त किया गया था, जो लोक अदालत के दौरान मौजूद रह कर समझौता तैयार करने में न्यायालयों और डीएलएसए की मदद कर रहे थे।