फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   55 mobiles were stolen on the way from container to Guwahati

8.24 लाख के मोबाइल चोरी करने वाला चालक गिरफ्तार

Mon, 07 Mar 2022 11:11 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 07 Mar 2022 11:11 PM IST
विज्ञापन
55 mobiles were stolen on the way from container to Guwahati
गुरुग्राम। बिलासपुर से गुवाहाटी माल लेकर गए कंटेनर चालक को पुलिस ने चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया है। 20 दिन पहले ले जाए जा रहे सामान से आठ लाख रुपये से अधिक कीमत के मोबाइल व अन्य कीमती सामान गायब मिले थे। पुलिस ने वारदात का खुलासा करने के बाद मुख्य आरोपी के कब्जे से बीस हजार रुपये भी बरामद किए हैं। उसके दो फरार साथियों की पुलिस को तलाश है। मृदुल शुक्ला निवासी बजरंग नगर कॉलोनी अलवर बाई पास धारूहेड़ा, जिला रेवाड़ी ने एक लिखित शिकायत के माध्यम से बतलाया कि वह राहुल कार्गो व मूवर्स सर्विस कंपनी में फील्ड अफसर के पद पर कार्यरत हैं। इनकी कंपनी का ऑफिस सिंधरावली, गुरुग्राम में है। उन्होंने एक ड्राइवर आरिफ निवासी मेव-284 होडल, पलवल रखा हुआ था। 18 फरवरी को चालक माल लेकर निकला था 3 मार्च को सूचना मिली कि आठ लाख 24 हजार रुपये का माल कम है। दो डिब्बों 55 मोबाइल में रखे थे। पुलिस ने तीन दिन पहले चालक के खिलाफ अमानत में खयानत का मामला दर्ज किया। मामले की जांच कर रहे एसआई रोहित के अनुसार आरोपी चालक को रविवार की शाम को बिलासपुर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। उसने बताया कि चोरी के माल को तीन हिस्सों में बेचा गया था। सभी को एक लाख 20 हजार रुपये मिले हैं। पुलिस को उसके गांव के ही रहने वाले जुबेर व बिलाल की तलाश है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed