फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   आईटीआई में दाखिले के पहले दिन पोर्टल ने किया परेशान

आईटीआई में दाखिले के पहले दिन पोर्टल ने किया परेशान

Wed, 01 Aug 2018 10:25 PM IST
Updated Wed, 01 Aug 2018 10:25 PM IST
विज्ञापन
आईटीआई में दाखिले के पहले दिन पोर्टल ने किया परेशान
आईटीआई में दाखिले के पहले दिन पोर्टल ने किया परेशान
विज्ञापन

-सोमवार को जारी की गई थी दूसरी मेरिट सूची
-सुबह से ही आईटीआई में दाखिले को पहुंचे छात्र
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में दूसरी मेरिट लिस्ट के तहत दाखिले के पहले दिन छात्रों को पोर्टल ने खूब परेशान किया। सर्वर की दिक्कत के चलते दाखिले का लिंक चालू होने में परेशानी रही। ऐसे में दाखिला प्रक्रिया दोपहर एक बजे के बाद शुरू सुचारू हो पाई। इसके बाद संस्थानों में पहुंचे छात्रों ने दस्तावेजों की जांच और दाखिला प्रक्रिया पूरी की।
आईटीआई संस्थानों में दाखिले के लिए सोमवार की देर शाम को दूसरी सूची जारी कर सीट अलॉटमेंट कर दिया गया था।
मंगलवार को सरकारी अवकाश होने के कारण विभाग की ओर से बुधवार को दाखिला प्रक्रिया शुरू की गई। संस्थानों में सीट पाने वाले छात्र सुबह से ही आईटीआई में जुटना शुरू हो गए थे। 11 बजे से दाखिले की प्रक्रिया शुरू कर दी गई। दोपहर 12 बजे के बाद विभाग की ओर से दाखिले को बनाए गए पोर्टल पर तकनीकी दिक्कत आने से दाखिला प्रक्रिया प्रभावित रही। दोपहर करीब सवा एक बजे पोर्टल चालू हुआ और दाखिले शुरू किए गए।
विज्ञापन


पहले दिन 12 विद्यार्थियों ने लिया दाखिला
-राजकीय प्रशिक्षण संस्थान के प्रधानाचार्य रविंद्र कुमार यादव ने बताया कि दूसरी मेरिट लिस्ट के तहत बुधवार को 12 छात्रों ने विभिन्न ट्रेडों में दाखिला लिया है। वहीं महिला आईटीआई के प्रधानाचार्य भीम सिंह ने बताया कि कुल 83 दाखिले हुए हैं। बुधवार को 12 छात्राओं ने दाखिला लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईटीआई में दाखिले का शेड्यूल
-1 से 3 अगस्त दस्तावेजों की जांच और दाखिले
-4 अगस्त रिक्त सीटों की सूची जारी
- 4 से 5 अगस्त च्वाइस लॉक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed