{"_id":"6abeb475a5a24ac7d105357b","slug":"two-including-a-data-analyst-killed-in-tractor-trolley-collision-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-102924-2026-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: ट्रैक्टर-ट्राॅली की टक्कर में डाटा एनालिस्ट समेत दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: ट्रैक्टर-ट्राॅली की टक्कर में डाटा एनालिस्ट समेत दो की मौत
विज्ञापन
स्कूटी पर सवार थे दोनों, सरहौल के पास हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सरहौल के पास बृहस्पतिवार सुबह तेज रफ्तार व अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली ने स्कूटी सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। ट्रैक्टर की टक्कर में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को राहगीरों ने निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया, जहां पर दोनों को ही चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इनमें से एक युवक डाटा एनालिस्ट था। मृतकों की पहचान मूलरूप से मध्य प्रदेश के जिला सतना के नागोद निवासी सौरभ और विदिशा जिले के चाणक्यपुरी निवासी दिव्यांश के रूप में हुई है। वहीं हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली मौके पर छोड़कर भाग गया।
सौरभ सेक्टर-56 स्थित आईटी कंपनी में डाटा एनालिस्ट के तौर पर काम करते थे। इस नौकरी के अलावा वह अतिरिक्त आमदनी के लिए पार्ट टाइम रैपिडो में भी मोटरसाइकिल टैक्सी के तौर पर चलाने का काम करते थे। हर रोज की तरह सौरभ बृहस्पतिवार सुबह स्कूटी से सेक्टर-56 स्थित अपने ऑफिस के लिए निकले थे। तभी दिव्यांश नाम के युवक की राइड आई। सौरभ ने दिव्यांश को लिफ्ट दे दी। दोनों सरहौल के पास पहुंचे ही थे कि तेज गति से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद दोनों सड़क पर दूर जा गिरे और ट्रैक्टर का पहिया स्कूटी को रौंदता हुआ निकल गया। हादसे में दोनों युवकों को सिर और छाती समेत शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। राहगीरों ने पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त वाहन को कब्जे में ले लिया है। ट्रैक्टर के नंबर प्लेट के आधार पर आरोपी चालक की पहचान की जा रही है। जल्द ही चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।