फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   51 thousand rupees wrestling left on par

Gurugram News: बराबरी पर छूटी 51 हजार रुपये की कुश्ती

Sat, 09 Sep 2023 12:00 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 09 Sep 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
51 thousand rupees wrestling left on par
जन्माष्टमी के मौके पर पटौदी के गांव लोकरी में हुआ दंगल
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

पटौदी। जन्माष्टमी के मौके पर खंड के गांव लोकरी में कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। इसमें लगभग 600 पहलवानों ने अपना दमखम दिखाया।

दंगल में दूरदराज के पहलवान पहुंचे। कुश्ती कोच जयबीर कटारिया के अनुसार कुश्ती दंगल में 51 हजार रुपये की कुश्ती मोटा अखाड़ा लाडपुर के विशाल व सोनू अखाड़ा मांडोठी के बिन्ना के बीच हुई । यह कुश्ती बराबरी पर छूटी। वहीं 31 हजार रुपये की कुश्ती रोहित लीलू अखाड़ा लाडपुर व कलीराम अखाड़ा सिलानी के काली रमन के बीच में हुई जोकि बराबरी पर छूटी। 21 हजार रुपये की कुश्ती राहुल त्रिपड़ी तथा झांसुवा के विशाल के बीच हुई जिसमें त्रिपड़ी के राहुल पहलवान ने जीत दर्ज की।

11 हजार रुपये की कुश्ती में जयबीर अखाड़ा बुपनिया के उदित ने त्रिपड़ी के अंकित के बीच हुई। इसमें उदित ने अपने प्रतिद्वंद्वी अंकित त्रिपडी को पराजित किया, 11 हजार रुपये की कुश्ती सोनू अखाड़ा मांडोठी के विकास व पवन लीलू अखाड़ा लाडपुर के बीच में हुई जिसमें विकास ने अपने प्रतिद्वंद्वी पवन को पराजित कर जीत हासिल की।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed