फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   500 rupees will have to be paid for traveling 228 kilometers

गुरुग्राम: 228 किलोमीटर सफर के लिए चुकाने होंगे 500 रुपये

Tue, 14 Feb 2023 05:14 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 14 Feb 2023 05:14 PM IST
विज्ञापन
500 rupees will have to be paid for traveling 228 kilometers
फोटो ...
विज्ञापन

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर एनएचएआई ने टोल दरें जारी की
गुरुगाम से सोहना हाईवे के रास्ते 115 रुपये देने होंगे अतिरिक्त
मेवात की कंपनी को सौंपी वसूली की जिम्मेदारी

कुमार प्रवीण
गुरुग्राम। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर फर्राटेदार और आरामदायक सफर के लिए जेब भी ज्यादा ढीली करनी होगी। इसके 228 किलोमीटर सफर के लिए कार सवार को एकतरफा यात्रा के लिए 500 रुपये का भुगतान करना होगा। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने अलग-अलग दूरी के लिए अलग-अलग स्लैब बनाया है। गुरुग्राम के राजीव चौक से सोहना हाईवे के रास्ते इस पर सफर करेंगे तो 115 रुपये गुरुग्राम-सोहना हाईवे के सफर के अलग से देने होंगे। हालांकि टोल वसूली कब से शुरू की जाएगी, इस पर अंतिम फैसला नहीं हो पाया। एनएचएआई सफर के साथ ही टोल वसूली प्रक्रिया आरंभ करने की तैयारियां कर रहा है। एनएचएआई भी मान रहा है कि 15 फरवरी की बजाय एक-दो दिन के बाद टोल वसूली शुरू की जा सकती है। एक्सप्रेसवे के गुरुग्राम से दौसा तक के पहले चरण का लोकार्पण किया गया है। सोहना के अलीपुर से दौसा के बड़कापारा तक 228 किलोमीटर के सफर की सुविधा ही फिलहाल वाहन चालकों को मिल पाएगी। फिलहाल एनएचएआई ने इस खंड के लिए ही टोल दरें जारी की है। इस खंड में आठ प्रवेश और निकास केंद्र बनाए गए हैं।
इन केंद्रों में से अलीपुर को छोड़कर सभी जगह टोल नाके बनाए गए हैं। हिलालपुर में एक्सप्रेसवे पर ही 30 लेन का टोल प्लाजा बनाया गया है। यहां एक तरफ 15 लेन हैं। प्रवेश के समय टोल नाके पर फास्ट टैग से वाहन की एंट्री दर्ज कर ली जाएगी और जब एक्सप्रेसवे से निकास करेंगे तो दूरी के हिसाब से ऑटोमेटिक टोल कट जाएगा।
विज्ञापन

----
गुरुग्राम से लगेंगे 115 रुपये ज्यादा
अगर गुरुग्राम के राजीव चौक होते दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का सफर करना है तो बड़कापारा तक 500 रुपये के साथ 115 रुपये ज्यादा देने होंगे। गुरुग्राम-सोहना हाईवे पर घामडौज टोल प्लाजा पर कार, जीप, वैन की सवारी के लिए एक तरफा यात्रा के 115 रुपये टोल देने होता है। इस लिहाज से जयपुर जाने वालों को 395 की बजाय 510 रुपये देने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
दैनिक यात्रियों के लिए मासिक पास की भी सुविधा
एक्सप्रेसवे के जरिए एक शहर से दूसरे शहर प्रतिदिन आने-जाने वालों के लिए मासिक पास की सुविधा प्रदान की गई है। ऐसे वाहन चालकों के लिए 30 फीसदी छूट के साथ मासिक पास उपलब्ध कराया जाएगा। दिल्ली या गुरुग्राम से प्रतिदिन अलवर जाना है तो वह मासिक पास बनवा सकेंगे। उसे महीने भर की कुल लागत राशि में 30 फीसदी की छूट प्रदान की जाएगी। 24 घंटे में आवाजाही करने वालों से दोगुना की बजाय डेढ़ गुना ही टोल लिया जाएगा।
----
मेवात के भाजपा नेता की कंपनी को सौंपी वसूली
एनएचएआई की ओर से मेवात में भाजपा के वरिष्ठ नेता राकेश जैन की कंपनी आरके जैन कंपनी को टोल वसूली की जिम्मेदारी सौंपी गई है। एनएचएआई के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार मंत्रालय से ही ऑन लाइन टेंडर के माध्यम से कंपनी की नियुक्ति की गई है। हिलालपुर से बड़कापारा तक 228 किलोमीटर में सभी टोल नाकों पर आरके जैन कंपनी के कारिंदें तैनात रहेंगे। राकेश जैन के भतीजे मनीष जैन भाजपा के फिरोजपुर झिरका नगर पालिका के अध्यक्ष हैं। 2014 से पहले राकेश जैन कांग्रेस का चेहरा हुआ करते थे।
----
जयपुर के लिए देने होंगे 395 रुपये
इस एक्सप्रेसवे से जयपुर जाने वालों को 395 रुपये एकतरफा यात्रा के चुकाने होंगे। अलीपुर से 181 किलोमीटर आगे भंडारराज तक टोल दर 395 रुपये होगी। भंडारराज से दौसा की दूरी आठ किलोमीटर है। यहां बनाए गए निकास से दौसा और जयपुर की ओर जा सकेंगे। यहां से इस एक्सप्रेसवे को दौसा से आगरा-जयपुर हाईवे पर मिलाया गया।
----
अलीपुर से खलीलपुर तक सबसे महंगा टोल
इस एक्सप्रेसवे पर अलग-अलग दूरी के लिए टोल दर औसत अलग-अलग है। अलीपुर से 228 किलोमीटर बड़कापारा तक वाहन चालक को प्रति किलोमीटर 2.19 रुपये औसत से 500 रुपये चुकाने होंगे। जयपुर-दौसा जाने के लिए भंडारराज तक 181 किलोमीटर के 2.18 रुपये की औसत से 395 रुपये टोल लगेगा। अलवर जाने के लिए 129 किलोमीटर पिनान तक 2.24 रुपये की औसत से 290 रुपये टोल लिया जाएगा। इस एक्सप्रेस पर अलीपुर से खलीलपुर तक सबसे महंगी औसत से टोल की अदायगी करनी होगी। अलीपुर से 19.8 किलोमीटर आगे खलीलपुर तक 4.73 रुपये की औसत से 90 रुपये टोल लगेगा। एनएचएआई के अनुसार अलीपुर से खलीलपुर के हिस्से में खर्च औसत ज्यादा है। एनएचएआई के नियम के मुताबिक टोल दरें ढांचागत सुविधाओं के लिहाज से तय की जाती है। इस हिस्से में तीन ब्रिज और तीन फ्लाईओवर हैं। इसी कारण यहां टोल दर का औसत ज्यादा है।
----
ग्रामीणों को नहीं मिलेगी छूट
इस एक्सप्रेसवे पर केवल नियम के तहत आने वाले सरकारी वाहनों को टोल से छूट मिलेगी। आसपास के ग्रामीणों को किसी प्रकार की कोई छूट नहीं मिलेगी। आमतौर पर हाईवे के टोल प्लाजा पर एक निश्चित दूरी के ग्रामीणों को टोल में छूट प्रदान की जाती है, लेकिन इस एक्सप्रेसवे पर किसी प्रकार की छूट प्रभावी नहीं होगी।

----
टोल दरें 15 फरवरी की मध्यरात्रि से प्रभावी करने की तैयारी है। अगर किसी कारण वश 15 से यह प्रभावी नहीं हो पाईं तो एक-दो दिन में ही इन्हें प्रभावी कर दिया जाएगा। - मुदित गर्ग, परियोजना निदेशक, एनएचएआई

कहां से कहां तक किस वाहन का कितना टोल
वाहन कहां से कहां तक कितना टोल
कार, जीप, वैन अलीपुर-हिलालपुर खलीलपुर 90 रुपये
समसाबाद 175
शीतल 240
पिनान 290
भंडारराज 395
डूंगरपुर 460
बड़कापारा 500 रुपये
-------
हल्के वाणिज्यिक-माल वाहक खलीलपुर 145
समसाबाद 280
शीतल 390
पिनान 465
भंडारराज 640
डूंगरपुर 740
बड़कापारा 805

-------
बस-ट्रक (दो धुरी ) खलीलपुर 300
समसाबाद 590
शीतल 815
पिनान 980
भंडारराज 1345
डूंगरपुर 1550
बड़कापारा 1685
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed