{"_id":"68b2fba33e5bba611f05377d","slug":"500-players-showed-their-talent-in-five-sports-competitions-gurgaon-news-c-24-1-grg1016-66003-2025-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: पांच खेल प्रतियोगिताओं में 500 खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: पांच खेल प्रतियोगिताओं में 500 खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा
विज्ञापन
खेल नर्सरियों में खेलो व स्पोर्ट्स डिबेट कार्यक्रम के तहत विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम।
जिला खेल कार्यालय संचालित खेल नर्सरियों में खेलो व स्पोर्ट्स डिबेट कार्यक्रम के तहत विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिताएं जिले के पांच अलग-अलग स्थानों पर आयोजित की गईं, जहां अलग-अलग खेलों में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
ग्राम पंचायत मऊ लोकरी में खो-खो प्रतियोगिता आयोजित की गई, वहीं ताऊ देवीलाल खेल स्टेडियम, सोहना में तीरंदाजी के मुकाबले हुए। अजीत खेल स्टेडियम, धनवापुर में जूडो प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया। इसके अलावा गुरुग्राम स्थित ताऊ देवीलाल खेल स्टेडियम में एथलेटिक्स के खिलाड़ियों ने अपनी ताकत दिखाई। वहीं, गुड़गांव गांव की राजकीय शिक्षण संस्था में हॉकी का खेल भी खेला गया।
खेल कार्यालय के अनुसार, इन प्रतियोगिताओं में लगभग 500 खिलाड़ियों ने भाग लिया। अधिकारियों ने बताया कि इन आयोजनों को मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन के अवसर पर मनाया जा रहा है। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों ने भी कहा कि ऐसे आयोजन उन्हें आत्मविश्वास और अनुशासन सिखाते हैं। कई नर्सरी खिलाड़ियों ने उत्साह जताते हुए बताया कि वे लंबे समय से अभ्यास कर रहे हैं और इस आयोजन में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए तैयार हैं।