फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   500 meters of tunnel near Delhi airport is explosive proof

Gurugram News: विस्फोटक रोधी है दिल्ली एयरपोर्ट के पास सुरंग का 500 मीटर हिस्सा

Thu, 26 Jun 2025 12:16 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 26 Jun 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
500 meters of tunnel near Delhi airport is explosive proof
दिल्ली में द्वारका एक्सप्रेसवे की दोनों सुरंग शुरू होने से लोगों को राहत
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। द्वारका एक्सप्रेसवे से एयरपोर्ट टनल का हवाई अड्डे के पास 500 मीटर का हिस्सा विस्फोट रोधी है। दिल्ली स्थित आईजीआई एयरपोर्ट के पास एक्सप्रेसवे के दिल्ली सेक्शन में 8 लेन की 3.6 किलोमीटर लंबी सुरंग है। खास बात है कि यह टनल विस्फोट रोधी है, क्योंकि एयरपोर्ट के पास है इसलिए बम प्रूफ बनाया गया है। एनएचएआई यातायात पैटर्न, सुरक्षा उपायों और बुनियादी ढांचे की दक्षता का मूल्यांकन कर रहा है।
द्वारका एक्सप्रेसवे का दिल्ली भाग भी वाहन चालकों के लिए खोला गया है, ताकि दोनों टनल में कोई कमी मिले तो ट्रायल के दौरान उसे ठीक करा लिया जाए। एनएच-48 से द्वारका एक्सप्रेसवे टनल के प्रयोग से जयपुर और रेवाड़ी जाने वाले वाहन चालकों को राहत मिली है। इससे एनएच-48 पर गुरुग्राम क्षेत्र में वाहनों का दबाव कम हुआ है। एनएचएआई के परियोजना निदेशक आकाश ने बताया कि दोनों टनल को 24 घंटे वाहन चालकों के लिए खोला गया है। एयरपोर्ट टनल से गुरुग्राम और यूआरई रोड से आने वाले वाहन चालकों को राहत मिल रही है। यूआरई रोड (अर्बन एक्सटेंशन रोड-टू) सोनीपत/जींद और नजफगढ़ को बहादुरगढ़ और द्वारका एक्सप्रेसवे से भी जोड़ती है। 3.6 किलोमीटर लंबी आठ लेन की सुरंग द्वारका एक्सप्रेसवे को आईजीआई एयरपोर्ट से जोड़ती है।
विज्ञापन

दूसरी 1.5 किलोमीटर लंबी सुरंग एक्सप्रेसवे को एनएच 48 से जोड़ती है। एनएचएआई के अनुसार सुरक्षा कारणों के चलते इस सुरंग में कई और इंतजाम किए गए हैं। इस टनल से रोजाना 40,000 वाहन गुजरने की क्षमता है। टनल में इमरजेंसी एग्जिट और एक स्पेशल कंट्रोल सेंटर है। यातायात पैटर्न, सुरक्षा उपायों और बुनियादी ढांचे की दक्षता का मूल्यांकन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed