{"_id":"6a620b750d5b1a7f63053364","slug":"500-children-pledge-to-make-manesar-clean-and-healthy-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-95428-2026-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: 500 बच्चों ने स्वच्छ और स्वस्थ मानेसर बनाने का किया संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: 500 बच्चों ने स्वच्छ और स्वस्थ मानेसर बनाने का किया संकल्प
विज्ञापन
कचरा अलग-अलग रखने और प्लास्टिक का कम इस्तेमाल करने के लिए किया गया जागरूक
संवाद न्यूज एजेंसी
मानेसर। नगर निगम मानेसर की तरफ से निजी स्कूल में स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्कूल के करीब 500 विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। इसका उद्देश्य बच्चों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना और उन्हें पर्यावरण संरक्षण की जिम्मेदारी समझाना था।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को चार डिब्बों (4-बिन) के माध्यम से कचरे के सही पृथक्करण की जानकारी दी गई। उन्हें बताया गया कि गीला, सूखा, प्लास्टिक और अन्य प्रकार के कचरे को अलग-अलग रखने से कचरे का बेहतर निस्तारण किया जा सकता है और पर्यावरण को स्वच्छ रखने में मदद मिलती है। साथ ही प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन पर भी विस्तार से जानकारी दी गई। बच्चों को सिंगल यूज प्लास्टिक का कम से कम उपयोग करने और कपड़े या जूट के थैले अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने स्वच्छता बनाए रखने और अपने घर व आसपास के क्षेत्र को साफ रखने का संकल्प भी लिया। इस अवसर पर सफाई अपनाओ, बीमारी भगाओ का संदेश दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि स्वच्छ वातावरण से कई तरह की बीमारियों से बचा जा सकता है। यदि हर व्यक्ति अपने घर, स्कूल और आसपास सफाई रखे, तो पूरा समाज स्वस्थ और स्वच्छ बन सकता है। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों से अपील की गई कि वे स्वच्छता का संदेश अपने परिवार और पड़ोस तक भी पहुंचाएं।