फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   50 thousand cheated on the pretext of lottery of 25 lakh rupees in KBC

केबीसी में 25 लाख रुपये की लॉटरी का झांसा देकर 50 हार की ठगी

Tue, 21 Dec 2021 11:27 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 21 Dec 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
50 thousand cheated on the pretext of lottery of 25 lakh rupees in KBC
गुरुग्राम। आईएमटी मानेसर में एक होटल के वेटर के साथ केबीसी में 25 लाख रुपये की लाटरी निकलने का झांसा देकर 50 हजार रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। साइबर थाना पुलिस ने आठ माह पहले मिली शिकायत की जांच के बाद सोमवार को अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

बिहार के मधुबनी के रहने वाले शिवचंद ने साइबर थाना पुलिस को बताया कि वह आईएमटी मानेसर में एक होटल में काम करते हैं। आठ माह पहले उनके वाट्सअप पर एक मैसेज आया। उसके बाद एक व्यक्ति ने उनसे फोन करके कहा कि केबीसी में उनकी 25 लाख की लॉटरी निकली है, जिसे पाने के लिए उन्हें 51 हजार रुपये देने होंगे। जिसके बाद उन्होंने 24 हजार रुपये गूगल पे व 26 हजार रुपये अलग-अलग बैंक अकाउंट से उसके बताए खाते में डाले। ईनाम दिलाने के लिए वह और पैसे की मांग करने लगा। जिस पर उसने और पैसे होने से मना कर दिया और अपना पैसा वापस मांगा। उसके बाद से उसका मोबाइल नंबर बंद है। अप्रैल माह में उसने इसकी शिकायत साइबर थाना पुलिस को दी थी। साइबर थाना पुलिस ने जांच के बाद सोमवार को अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज करके जांच आईएमटी मानेसर थाना पुलिस को भेजी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed