{"_id":"607c306e8ebc3e8d2b2dd678","slug":"50-slums-ashes-from-fire-in-ashok-vihar-gurugram-gurgaon-news-noi577798734","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग लगने से करीब 50 झुग्गियां जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग लगने से करीब 50 झुग्गियां जलकर राख
विज्ञापन
गुरुग्राम। एक माह के अंदर जिले में आग लगने की सात घटनाएं सामने आ चुकी हैं। इसी क्रम में शनिवार रात 9 बजे भी शीतला कॉलोनी स्थित अशोक विहार स्थित झुग्गियों में आग लग गई। यहां खाली प्लॉट में करीब 50 झुग्गियां बनाई गई थीं, जो जलकर राख हो गईं। हालांकि, हादसे में किसी के हताहत होने की बात सामने नहीं आई है।
आग लगने पर आसपास लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई और इसकी सूचना फौरन दमकल विभाग को दी गई। मौके पर पहुंची दमकल की आठ गाड़ियों ने करीब 8 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जानकारी के मुताबिक, सूचना के आधार पर दमकल की एक टीम मौके पर पहुंची लेकिन आग इतनी भीषण थी कि कई दमकल केंद्रों से आठ गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। अग्निशमन अधिकारी ईशम सिंह कश्यप ने बताया कि शीतला कॉलोनी स्थित अशोक विहार के फेज 3 इलाके के 800 गज के एक प्लॉट में तकरीबन 50 झुग्गियां थीं।
रात नौ बजे सूचना मिली कि इन झुग्गियां में आग लग गई है। इसके बाद तुरंत दमकल केंद्र से गाड़ियां भेजी गईं लेकिन आग इतनी तेजी के साथ फैल रही थी कि उस पर काबू पाना मुश्किल हो रहा था। इस पर भीम नगर, सेक्टर-29 और उद्योग विहार दमकल केंद्र से आठ गाड़ियां मौके पर भेजी गईं लेकिन झुग्गियों में आग लगने से छोटे सिलिंडर तेजी से विस्फोट होने लगे। इस कारण आग पर काबू पाने में दमकलकर्मियों को काफी परेशानी हुई।