फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   50 crore land sold for seven crores on the basis of fake GPA

फर्जी जीपीए के आधार पर 50 करोड़ की जमीन सात करोड़ में बेची

Thu, 17 Mar 2022 11:00 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 17 Mar 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
50 crore land sold for seven crores on the basis of fake GPA
बादशाहपुर। बुजुर्ग व्यक्ति की करीब 50 करोड़ रुपये की जमीन को फर्जी जीपीए के आधार पर करीब 7 करोड़ रुपये में बेचने का मामला सामने आया है । बुजुर्ग व्यक्ति की करीब 15 कनाल दो मरले जमीन थी । पुलिस उपायुक्त के आदेश के बाद बादशाहपुर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पीड़ित का कहना है वह जमीन खरीदार को जानता है न ही जनरल पावर ऑफ अटॉर्नी (जीपीए) कराने वाले व्यक्ति को।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार , दिल्ली निवासी पूर्ण मानचंद ने बताया कि उनकी करीब 15 कनाल 2 मरले जमीन बेगमपुर खटोला में है और वह करीब 30 साल से जमीन के मालिक हैं। उन्होंने बताया कि 28 फरवरी को वह एक मित्र के साथ पटवार घर जमीन के कागजात देखने के लिए गए थे। पटावर घर में उन्हें पता चला की उनकी जमीन पर भीम सिंह राठी नाम के एक व्यक्ति का इंतकाल कराने के लिए आवेदन आया हुआ है । पीड़ित ने जब इसकी पड़ताल किया तो पता चला कि उसकी जमीन की रजिस्ट्री 24 फरवरी को कादीपुर तहसील में एक व्यक्ति ने जीपीए की सहायता से जमीन भीम सिंह राठी के नाम की है । पीड़ित ने बताया कि उनके नाम से गुरुग्राम निवासी सुभाष चंद ने सन 1996 की एक फर्जी जीपीए बनाई है जिसके आधार पर उन्होंने जमीन भीम सिंह राठी को करीब सात करोड़ रुपये में बेची है । पीड़ित का कहना है की उन्हें न तो कभी जीपीए करवाई थी न ही उनके अकाउंट में जमीन के एवज में कोई पैसे डाले गए ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed