फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   50 boxers from the district will show their strength in Pro Boxing League

Gurugram News: जिले के 50 मुक्केबाज प्रो बॉक्सिंग लीग में दिखाएंगे दम

Wed, 03 Jun 2026 09:13 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2026 09:13 PM IST
विज्ञापन
50 boxers from the district will show their strength in Pro Boxing League
छह से 10 जुलाई तक नई दिल्ली के तालकटोरा इंडोर स्टेडियम में होगा आयोजन
विज्ञापन

गुरुग्राम। इंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन द्वारा प्रो बॉक्सिंग लीग का आयोजन छह से 10 जुलाई तक नई दिल्ली के तालकटोरा इंडोर स्टेडियम में किया जाएगा। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में जिले के लगभग 50 प्रतिभाशाली मुक्केबाज भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

प्रो बॉक्सिंग लीग भारतीय मुक्केबाजी को नई पहचान देने और युवा खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर मंच उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है। प्रतियोगिता में देशभर के चुनिंदा मुक्केबाज हिस्सा लेंगे, जिससे खिलाड़ियों को अपने कौशल का प्रदर्शन करने और आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। इंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राकेश मिश्रा ने बताया कि प्रतियोगिता की तैयारियां अंतिम चरण में हैं और इसके सफल आयोजन के लिए व्यापक स्तर पर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि गुरुग्राम सहित हरियाणा के खिलाड़ी लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं और इस बार भी उनसे उत्कृष्ट प्रदर्शन की उम्मीद है।
विज्ञापन




डॉ. मिश्रा ने बताया कि खिलाड़ियों, खेल प्रेमियों, प्रायोजकों और मीडिया प्रतिनिधियों की सुविधा के लिए प्रो बॉक्सिंग लीग की आधिकारिक वेबसाइट भी जारी कर दी गई है। वेबसाइट पर प्रतियोगिता से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियां, कार्यक्रमों का विवरण, प्रतिभागियों की जानकारी, समाचार और समय-समय पर अपडेट उपलब्ध कराए जाएंगे। जिला बाक्सिंग संघ के अध्यक्ष भीम सिंह ठाकरान ने बताया कि जिले के खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में इस प्रतियोगिता को लेकर विशेष उत्साह देखा जा रहा है। जिले के करीब 50 मुक्केबाजों की भागीदारी से स्थानीय खेल जगत को भी नई ऊर्जा और प्रेरणा मिलने की उम्मीद है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed