फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   5 thousand people got vaccinated at private centers

निजी केंद्रों पर 5 हजार लोगों को लगा टीका

Sun, 29 Aug 2021 10:54 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 29 Aug 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
5 thousand people got vaccinated at private centers
गुरुग्राम। कोरोनारोधी टीकाकरण के क्रम में रविवार को निजी टीकाकरण केंद्रों पर 5 हजार लोगों को टीका लगाया गया जबकि सरकारी केंद्रों पर टीकाकरण बंद रहा। इसकी स्वास्थ्य विभाग ने एक दिन पहले ही सूचना दे दी थी। हालांकि, निजी केंद्रों पर रविवार को पिछले रविवार के मुकाबले ज्यादा संख्या में टीकाकरण किया गया। 18-44 आयु वर्ग में 4450 लोगों को टीका लगाया गया जबकि 45 साल से ज्यादा आयु वर्ग में 518 लोगों को टीका लगा।
विज्ञापन

दो सप्ताह पहले तक रविवार के दिन भी स्वास्थ्य विभाग सरकारी केंद्रों पर टीकाकरण कर रहा था। ऐसे में लोगों को उम्मीद थी कि इस रविवार को भी टीकाकरण किया जाएगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ। टीकाकरण बंद रहने के कारण टीकाकरण केंद्रों से लाभार्थियों को खाली हाथ लौटना पड़ा। इसी क्रम में रविवार को टीकाकरण के लिए आई महिलाओं ने सिविल लाइंस स्थित स्वतंत्रता सेनानी जिला परिषद भवन (जॉन हाल) के सामने पुलिसकर्मियों से नाराजगी भी व्यक्त की। हालांकि, पुलिसकर्मियों ने महिलाओं को समझाबुझाकर शांत किया और सोमवार को टीका लगने का आश्वासन दिया। इस पर महिलाएं भी शांतिपूर्वक लौट गईं।
विज्ञापन

3801 को लगी दूसरी डोज
1199 को पहली व 3801 लोगों को टीके की दूसरी डोज लगाई गई। इसी के साथ जिले में अब कुल लाभार्थिों की संख्या बढ़कर 23 लाख 66212 पर पहुंच गई है। रविवार को जिले में निजी केंद्रों पर 40 सत्र आयोजित किए गए। इसमें से 45 साल से ज्यादा आयु वर्ग में 518 व 27 फ्रंटलाइन वर्कर्स तथा 5 स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed