फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   5 lakh reward on the person who cheated 1.37 crores

1.37 करोड़ की ठगी करने वाले पर 5 लाख का इनाम

Fri, 13 Aug 2021 11:06 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 13 Aug 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
5 lakh reward on the person who cheated 1.37 crores
गुरुग्राम। साल भर पहले किसान के बैंक खाते से एक करोड़ 37 लाख रुपये निकालने के मामले में जांच कर रही एसआईटी को एक तस्वीर हाथ लगी है। जांच में अन्य कोई सुराग नहीं लगा है। एसआईटी की रिपोर्ट के बाद हरियाणा पुलिस मुख्यालय की ओर से आरोपी का सुराग बताने वाले को पांच लाख रुपये के इनाम की घोषणा की है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार यह एफआईआर 10 जून 2019 को सेक्टर-37 थाना में दर्ज हुई थी। यह शिकायत गांव मोहम्मदपुर झाड़सा निवासी लीला राम ने दी थी। पीड़ित का कहना था कि वह किसान है और जमीन का मुआवजा सेक्टर-10ए एसबीआई शाखा में आया था। करीब 1 करोड़ 65 लाख रुपये उसके खाते में आए थे। इसमें से करीब 1 करोड़ 37 लाख रुपये किसी अज्ञात ने उसके खाते से निकाल लिए। 9 जून 2019 को पीड़ित को इस बात का पता चला। तब मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामले में जांच शुरू की तो फुटेज में आरोपी का चेहरा नजर आया। उसकी पहचान के काफी प्रयास किए गए लेकिन पहचान नहीं हो सकी। जिसके चलते पुलिस ने फोटो फेसबुक पर पोस्ट कर उसकी पहचान बताने वाले को 5 लाख रुपये इनाम देने की घोषणा की है।
विज्ञापन

दो माह बाद चला था पता, खाते में नहीं है पैसे
साइबर सेल की जांच में पता चला कि उसके खाते से मार्च 2019 में पैसे निकाले गए है। किसान जून में पैसा निकालने के लिए पहुंचा तो उसे पता चला कि खाते से पैसे गायब है। उसके दो दिन बाद ही सेक्टर 37 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच साइबर सेल को दी। जांच के दौरान पता चला कि ठग ने बैंक में किसान का मोबाइल नंबर बदल रखा है। साथ ही उसने किसान का फर्जी पैन कार्ड भी बनवा रखा है। जिसे उसने डाक से खुद जा कर रिसीव किया है। पुलिस ने बैंक कर्मियों को भी नोटिस दे रखा है। जो अग्रिम जमानत के लिए भटक रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ठगी के पैसे से खरीदा है सोना
ठग बहुत ही चालाक व तेज हैं। मोबाइल नंबर बदलकर उसने ऑनलाइन सोने की खरीदारी की है। इसके साथ ही उसने एटीएम कार्ड से पैसा निकाला है। इतना ही नहीं सिटी थाने में दर्ज मुकदमे का आरोपी है। उस क्षेत्र के एचडीएफसी बैंक से चेक चोरी करके खाते से पांच लाख रुपया निकाला है। पुलिस को छानबीन के दौरान एचडीएफसी बैंक से पैसा चोरी करने के दौरान यह फुटेज मिला है। मामले की जांच कर रहे साइबर सेल के अधिकारी कहते हैं कि मार्च में पैसा निकला और जून में किसान को पता लगा। जब तक मामला पुलिस के पास पहुंचा। तब तक तो सीसीटीवी फुटेज खत्म हो गए। उनका मानना है कि आरोपी पढ़ा लिखा व शातिर है। जांच चल रही है।
दिल्ली सहित अन्य राज्यों की पुलिस से साधा संपर्क
हरियाणा पुलिस की ओर से आरोपी की तस्वीर उजागर करने के साथ ही उस पर पांच लाख रुपये का इनाम घोषित होने के बाद कमिश्नरी की पुलिस ने उसे अपने फेसबुक पर लगाया है। जिसके बाद दिल्ली सहित अन्य राज्य की पुलिस से आरोपी के बारे में जानकारी मांगी है। उसके अपराध करने के बारे में जाना है। वारदात करने के बाद उसकी ओर से की जाने वाली सावधानी के बारे में जानकारी ली है।

साइबर सेल की जांच चल रही है आरोपी को एक फुटेज में तस्वीर मिली है। इसके बारे में जानकारी देने वालों को पांच लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया है। बैंक कर्मियों की मिलीभगत के साथ ठगी के पैसे से सोना खरीदने का मामला सामने आया है।
करण गोयल, एसीपी डीएलएफ, गुरुग्राम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed