फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   5 buildings sealed for non-payment of property tax

संपत्ति कर न जमा करने पर 5 भवन सील

Wed, 18 Aug 2021 06:53 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 18 Aug 2021 06:53 PM IST
विज्ञापन
5 buildings sealed for non-payment of property tax
गुरुग्राम। निगमायुक्त की योजना के मुताबिक प्रॉपर्टी टैक्स की अदायगी न करने वालों के खिलाफ नगर निगम अब नियमित रूप से कार्रवाई कर रहा है। इसी क्रम में प्रॉपर्टी टैक्स न जमा करने पर निगम प्रशासन ने बृहस्पतिवार को जोन-2 क्षेत्र में 5 इमारतों को सील कर दिया। सील की गई संपत्तियों पर कुल मिलाकर 70 लाख रुपये से ज्यादा का प्रॉपर्टी टैक्स बकाया है।
विज्ञापन

नगर निगम आयुक्त के निर्देश पर जोनल टैक्सेशन ऑफिसर-2 ने बुधवार को संपत्तियों की सीलिंग के लिए अभियान चलाया। हालांकि, नगर निगम की तरफ से संपत्तियों के मालिकों के नाम का खुलासा नहीं किया गया है। सिर्फ सील की गई संपत्तियों का आईडी नंबर जारी किया गया है। पांचों संपत्तियों को मिलाकर 73 लाख 84 हजार 611 रुपये बकाया है।
विज्ञापन

हरियाणा सरकार द्वारा जारी अधिसूचना के तहत नगर निगम गुरुग्राम द्वारा 30 सितंबर तक संपूर्ण बकाया प्रॉपर्टी टैक्स का भुगतान करने वालों को मौजूदा वित्त वर्ष के प्रॉपर्टी टैक्स में छूट दी जा रही है। इसके तहत वित्त वर्ष 2021-22 के प्रॉपर्टी टैक्स में से 25 फीसदी की धनराशि माफ कर दी जाती है। साथ ही शेष बची राशि पर 10 प्रतिशत की छूट दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed