{"_id":"6625967dbff145bead058554","slug":"48-lakh-rupees-kept-in-the-locker-of-the-house-stolen-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-29536-2024-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: घर के लॉकर में रखे 48 लाख रुपये चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: घर के लॉकर में रखे 48 लाख रुपये चोरी
विज्ञापन
पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। डीएलएफ फेज-चार में स्थित एक मकान से चोरों ने 48 लाख रुपये की नकदी चोरी कर ली। लॉकर की जांच करने पर चोरी का खुलासा हुआ। पुलिस ने शिकायत पर सेक्टर-29 थाने में शनिवार को मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
डीएलएफ फेज-चार निवासी रश्मि आहूजा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह परिवार के साथ चौथे फ्लोर पर रहती हैं। घर के कमरों में दो लॉकर रखे हुए हैं।एक लॉकर में 36 लाख और दूसरे लॉकर में 12 लाख रुपये रखे थे।17 अप्रैल को दोनों लॉकर को खोलकर देखा तो रुपये नहीं थे।वह चोरी हो चुके थे। उसके बाद रुपयों की तलाश घर में भी की, लेकिन वह नहीं मिले। पुलिस जांच में सामने आया है कि लॉकर टूटे हुए नहीं थे और न ही कोई निशान थे। लॉकर खोलकर ही रुपये चोरी किए गए हैं। इसके अलावा घर के दरवाजे और खिड़कियों पर भी तोड़फोड़ जैसे कोई निशान नहीं मिले हैं। जांच अधिकारी ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है और जांच शुरू कर दी है।