फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   47 lakh duped by promising profits by investing in the share market

Gurugram News: शेयर मार्केट में निवेश कर मुनाफे का झांसा देकर 47 लाख ठगे

Thu, 02 Oct 2025 11:49 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 02 Oct 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
47 lakh duped by promising profits by investing in the share market
जालसाजों ने युवक को व्हाट्सएप पर इन्वेस्टमेंट ग्रुप में जोड़कर की ठगी
विज्ञापन


ठगों ने 15 दिनाें के दौरान निवेश कराए रुपये, पुलिस कर रही छानबीन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। जालसाजों ने शेयर मार्केट में निवेश कर मुनाफा कराने का झांसा देकर एक युवक से 47 लाख रुपये की ठगी कर ली। युवक को व्हाट्सएप पर इन्वेस्टमेंट ग्रुप में जोड़कर 15 दिनों के दौरान ठगी को अंजाम दिया गया। पीड़ित युवक की शिकायत के आधार पर पुलिस ने साइबर अपराध थाना मानेसर में शिकायत दर्ज की है।
सेक्टर-77 स्थित एमार पाल्म हिल्स निवासी राहुल मानिक अहीरे ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 10 सितंबर को उसको व्हाट्सएप पर अनजान नंबर से इन्वेस्टमेंट ग्रुप का लिंक प्राप्त हुआ था। इस लिंक पर क्लिक करने के बाद उसको व्हाट्सएप पर ई6 जस सिंह रीडर नाम के ग्रुप में जोड़ दिया। इस ग्रुप में रुपये निवेश करके मुनाफा कमाने संबंधी मैसेज आने लगे। ग्रुप में शामिल अन्य लोग निवेश की गई राशि और मुनाफा राशि संबंधी स्क्रीनशॉट शेयर कर रहे थे। वे लोग निवेश करके ज्यादा मुनाफा कमाने के बारे में भी बता रहे थे।
विज्ञापन

जब राहुल ने ग्रुप में रुपये निवेश करने के बारे में जानकारी हासिल की तो रिया नाम की युवती ने निवेश करने के लिए कुछ बैंक खातों की जानकारी भेजी। कहा कि इन अकाउंट में रुपये निवेश करके अच्छा मुनाफा मिल सकेगा। राहुल ने झांसे में आकर 10 सितंबर से 25 सितंबर तक 11 बार में 47 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। जालसाजों ने राहुल को किसी प्रकार का कोई मुनाफा नहीं दिया और न ही वह निवेश की गई राशि को निकाल पाया। जब उसने जालसाजों से बात करनी चाही तो उन्होंने बात नहीं की। इसके बाद राहुल को अपने साथ ठगी होने का अहसास हुआ तो उसने हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करके ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed