फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   461 new corona infected were found, active patients were 2,532

Gurugram News: 461 नए कोरोना संक्रमित मिले, सक्रिय मरीज 2,532 हुए

Tue, 18 Apr 2023 11:30 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 18 Apr 2023 11:30 PM IST
विज्ञापन
461 new corona infected were found, active patients were 2,532
370 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे, 25 मरीज अस्पतालों में हैं भर्ती
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। जिले के अंदर एक बार फिर धीरे-धीरे कोरोना की स्थिति भयावह होने लगी है। वहीं, मंगलवार को कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 461 के पार पहुंच गया है। सक्रिय मरीजों की संख्या 2,532 हो गई है। इनमें से 2,507 कोरोना के मरीजों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। जबकि 25 मरीज विभिन्न अस्पतालों में भर्ती है।
मंगलवार को शहर में कोरोना की संक्रमण दर 16.36 फीसदी पहुंच गई है। कोरोना के मामले में उछाल देखते ही स्वास्थ्य विभाग ने जांच की सीमा बढ़ा दी है। 24 घंटों में 2,817 लोगों की कोरोना की जांच हुई। इनमें से आरटीपीसीआर 1,420 और 1,397 एंटीजन की जांच हुई। राहत की बात है कि मंगलवार को 370 मरीज स्वस्थ होकर घर को वापस लौट गए हैं।
विज्ञापन

मरीज बढ़ते देख बढ़ाई सुविधाएं : स्वास्थ्य विभाग ने जिले में बढ़ते कोरोना मरीजों की संख्या को देखते हुए सहूलियतें और सुविधाएं बढ़ा दी हैं। मरीजों के लिए सरकारी सहित निजी अस्पतालों में 5758 बेड आरक्षित किए गए हैं। इनमें आईसीयू बेड की संख्या 658, बीएलएल एंबुलेंस 62, एएलएस एंबुलेंस 50 है और वेंटिलेटर 281 हैं। मरीजों को अस्पताल पहुंचाने के लिए एंबुलेंस भी तैनात कर दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
वर्जन
पिछले दो सप्ताह में तेजी से कोरोना के मामले प्रकाश में आ रहे हैं। कोरोना केस को देखते हुए जिले के कुछ इलाकों में कंटेनमेंट जोन बनाने की तैयारी शुरू कर दी गई हैै। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने जिला प्रशासन को पत्र भी लिखा है। - डॉ. जेपी राजलीवाल, नोडल अधिकारी

----
यह रखें सावधानियां
- सार्वजनिक जगहों पर जाने से बचें।
- दो गज की दूरी बनाएं रखें।
- हाथों को बार-बार साबुन से धोएं।
- मास्क व सैनिटाइजर का इस्तेमाल करें।
- बुखार व जुकाम होने पर फौरन डॉक्टर को दिखाएं।
- सुबह शाम गुनगुने पानी का सेवन करें
----
बचाव के लिए कारगर हो सकते हैं आयुर्वेदिक उपाय
जिले में कोरोना तेजी से अपना पांव पसार रहा है और साथ ही बहुत सारे लोगों को गले में दर्द, शरीर दर्द, सर्दी, जुकाम की शिकायत भी हो रही है। ये लक्षण कोरोना से मिलते जुलते है। कोरोना काल में जिले के आयुष विभाग ने लोगों के घरों में काढ़ा और इम्यूनिटी बूस्टिंग के लिए दवाएं उपलब्ध कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed