{"_id":"5fa1a0798ebc3e9bb744ca4b","slug":"460-new-corona-infected-one-dead-gurgaon-news-noi5463873157","type":"story","status":"publish","title_hn":"460 नए कोरोना संक्रमित, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
460 नए कोरोना संक्रमित, एक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
460 नए कोरोना संक्रमित, एक की मौत
गुरुग्राम। नवंबर माह में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इसी कड़ी में मंगलवार को 460 नए कोरोना संक्रमित मामले सामने आए। अब तक जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 31385 हो गई है। साथ ही मंगलवार को एक कोरोना संक्रमित की मौत भी हुई। जिले में कोरोना से मौत का आंकड़ा 216 तक पहुंचा है। राहत की बात है कि मंगलवार को 416 कोरोना संक्रमित मरीजों ने संक्रमण को मात दी। जिले में अब तक 27327 कोरोना संक्रमितों ने कोरोना को हराया है।
कोरोना के फैलाव को नियंत्रण करने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोरोना जांच जारी हैं। अब तक जिले में 3 लाख 63 हजार 203 लोगों की जांच की जा चुकी है। पिछले 24 घंटों के अंतराल पर जिले में 3035 लोगों की कोरोना जांच की गई। 210 जांच रैपिड एंटीजन टेस्ट के माध्यम से हुई। वहीं 2825 जांच आरटी-पीसीआर के माध्यम से हुई। जिले में अधिकतर कोरोना संक्रमित मरीज होम आइसोलेशन में हैं। 3595 संक्रमित होम आइसोलेशन में कोरोना से ठीक होने के लिए उपचाराधीन है। वहीं 11 संक्रमित जिले के कोविड केयर केंद्रों में भर्ती हैं। 236 मरीज सरकारी व निजी अस्पतालों में अपना इलाज करा रहे हैं। जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोरोना की जांच बढ़ाई गई है। साथ ही लोगों को सामाजिक दूरी बनाए रखने के दिशानिर्देश दिए जा रहे हैं।