फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   45% voting in the district, Gurugram and Sohna lagged behind

Gurugram News: जिले में 45 फीसदी मतदान, गुरुग्राम और सोहना रहे पीछे

Mon, 03 Mar 2025 12:22 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 03 Mar 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
45% voting in the district, Gurugram and Sohna lagged behind
- सोहना में 35.8 फीसदी और गुरुग्राम नगर निगम में 41.5 फीसदी हुआ मतदान
विज्ञापन

- मानेसर नगर निगम 65, पटौदी 73.9 और फर्रुखनगर में 76.7 फीसदी हुआ मतदान
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। जिले की पांचों निकायों में चुनाव प्रक्रिया शांति पूर्वक रविवार को संपन्न हो गई। गुरुग्राम में शहर की सरकार चुनने में लोगों का रुझान कम रहा। जिले में देर शाम आठ बजे तक 45 फीसदी मतदान हुआ। इसमें सबसे कम वोटिंग सोहना में 35.8 फीसदी हुई। जबकि, गुरुग्राम नगर निगम में 41.5 फीसदी वोटिंग हुई। वहीं, पटौदी (73.9), फर्रुखनगर (76.7) और मानेसर नगर निगम (65) वोटिंग में फर्स्ट रहा। हालांकि निकाय चुनाव में बीते लोकसभा और विधानसभा से भी कम वोटिंग हुई है। बीते विधानसभा चुनाव में जिले में करीब 57.02% वोटिंग हुई थी।
जिले में नगर निगम गुरुग्राम, नगर निगम मानेसर, नगर परिषद सोहना, नगर परिषद पटौदी-जटौली मंडी और नगर पालिका फर्रुखनगर में 1109 बूथों पर सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान हुआ। सुबह सभी बूथों में मॉक पोल किया गया और इसके बाद वोटिंग शुरू हुई। कई सेंटरों पर सुबह ही लोग पहुंचे और पहले मतदान कर दूसरा कार्य किया। हालांकि गुरुग्राम शहरी क्षेत्र में मतदान केंद्र बदलने से लोगों को परेशानी हुई और इसका असर वोट प्रतिशत पर भी देखने को मिला। इस दौरान सभी बूथों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे।
विज्ञापन

गुरुग्राम में कई सेक्टरों में मतदान कम हुआ। विधानसभा चुनाव से भी शहर की छोटी शहर चुनने में लोगों ने रूचि नहीं दिखाई दी। गुरुग्राम में 36 वार्ड और मेयर पद के चुनाव हुआ। जबकि, मानेसर में बीस वार्ड और मेयर के अलावा अन्य तीनों जगहों के लिए चेयरपर्सन के लिए मतदान हुआ। वहीं, शाम छह के बाद पोलिंग पार्टियां ईवीएम लेकर गर्ल्स कॉलेज सेक्टर 14 पहुंची और देर शाम तक जमा कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
ऐसे बढ़ा मतदान
सुबह 10.15 बजे-3.5 फीसदी हुई वोटिंग:
गुरुग्राम जिले में सुबह वोटिंग का स्तर धीमा रहा। सुबह 10.15 बजे तक 3.5 फीसदी तक मतदान हुआ। इस दौरान फर्रुखनगर 13 फीसदी, गुरुग्राम में 2.6 फीसदी, मानेसर में 5.9 फीसदी, पटौदी-जटौली मंडी में 11 फीसदी और सोहना में 5.9 फीसदी वोटिंग हुई।
-
दोपहर 12 बजे-9.5 फीसदी:
जिले में दोपहर तक भी मतदान का स्तर स्तर धीमा रहा। दोपहर 12 बजे तक जिले में 3.9 फीसदी तक वोट पड़ा। इस दौरान फर्रुखनगर 21.8 फीसदी, गुरुग्राम में 8.1 फीसदी, मानेसर में 18.3 फीसदी, पटौदी-जटौली मंडी में 18.3 फीसदी और सोहना में 7.4 फीसदी वोटिंग हुई।


दोपहर-1 बजे-17.4 फीसदी:
जिले में दोपहर एक बजे तक 17.4 फीसदी तक वोट पड़ा। इस दौरान फर्रुखनगर 34.3 फीसदी, गुरुग्राम में 15.3 फीसदी, मानेसर में 29.8 फीसदी, पटौदी-जटौली मंडी में 30.7 फीसदी और सोहना में 13.3 फीसदी वोटिंग हुई।
---
दोपहर-2.15 बजे-24.1 फीसदी:
जिले में दोपहर 2.14 बजे तक 24.1 फीसदी तक वोटिंग हुई। इस दौरान फर्रुखनगर 46.9 फीसदी, गुरुग्राम में 21.3 फीसदी, मानेसर में 41.1 फीसदी, पटौदी-जटौली मंडी में 39.4 फीसदी और सोहना में 20 फीसदी वोटिंग हुई। दोपहर बाद भी वोटिंग की रफ्तार जोर नहीं पकड़ पाई।
---
दोपहर-2.59 बजे-30 फीसदी:

जिले में दोपहर 2.59 बजे तक 30 फीसदी तक वोटिंग हुई। इस दौरान फर्रुखनगर 49.4 फीसदी, गुरुग्राम में 27.6 फीसदी, मानेसर में 46.7 फीसदी, पटौदी-जटौली मंडी में 46 फीसदी और सोहना में 21.9 फीसदी वोटिंग हुई। दोपहर बाद भी वोटिंग की रफ्तार जोर नहीं पकड़ पाई।

---
शाम चार बजे-31.6 फीसदी:

जिले में शाम चार बजे तक 31.6 फीसदी तक वोटिंग हुई। इस दौरान फर्रुखनगर 58.8 फीसदी, गुरुग्राम में 28.8 फीसदी, मानेसर में 51.3 फीसदी, पटौदी-जटौदी मंडी में 47.8 फीसदी और सोहना में 23.4 फीसदी वोटिंग हुई।

---
शाम पांच बजे-38.8 फीसदी:
जिले में दोपहर 2.14 बजे तक 38.8 फीसदी तक वोटिंग हुई। इस दौरान फर्रुखनगर 63.5 फीसदी, गुरुग्राम में 35.6 फीसदी, मानेसर में 59.6 फीसदी, पटौदी-जटौदी मंडी में 61.9 फीसदी और सोहना में 28.8 फीसदी वोटिंग हुई।

---
शाम छह बजे. 40.4 फीसदी:
जिले में शाम छह बजे तक 40. 4 फीसदी तक वोटिंग हुई। इस दौरान फर्रुखनगर 71.6 फीसदी, गुरुग्राम में 37.1 फीसदी, मानेसर में 62 फीसदी, पटौदी-जटौदी मंडी में 61.9 फीसदी और सोहना में 28.9 फीसदी वोटिंग हुई। पांच निकायों में गुरुग्राम और सोहना में वोटिंग 50 फीसदी तक नहीं पहुंच सकी।
----
निकाय चुनाव वोटिंग-
जिले में कुल मतदाता-1107678
कुल मतदान हुआ-498932
फीसदी-45
-------------------------
पिछले विधानसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत
जिले में औसत मतदान प्रतिशत 57.02%
गुरुग्राम विधानसभा क्षेत्र: 51.2%
बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र: 54%
पटौदी विधानसभा क्षेत्र: 61.4%
सोहना विधानसभा क्षेत्र: 68.6%
बीते लोकसभा चुनाव में गुरुग्राम सीट पर 62.03%
--------------
मनोजधर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed