फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   43 thousand cheated by becoming tehsil clerk

गुरुग्राम: तहसील क्लर्क बनकर 43 हजार ठगे

Mon, 13 Feb 2023 12:25 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 13 Feb 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
43 thousand cheated by becoming tehsil clerk
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


गुरुग्राम। साइबर क्राइम ईस्ट क्षेत्र में तहसील क्लर्क बनकर एक व्यक्ति से 42 हजार 800 रुपये की ठगी किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने सरकारी योजना के तहत शौचालय के लिए आवेदन किया था। इसी की राशि खाते में डलवाने के नाम पर ठगी की गई। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी।


पुलिस के अनुसार सोहना के नहर कॉलोनी में रहने वाले चंद्रपाल ने घर पर शौचालय बनाने के लिए तहसील कार्यालय में आवेदन किया था। पुलिस को दी शिकायत में चंद्रपाल ने कहा कि उन्हें 30 जनवरी को कथित तहसील क्लर्क राजू का फोन आया। जिसमें उसने चंद्रपाल से कहा कि उसका आवेदन मंजूर कर लिया गया है। योजना का लाभ देने के लिए राशि उसके बैंक खाते में ट्रांसफर की जानी है। ऐसे में उससे फोन पे यूपीआई की जानकारी ले ली गई। जिसके बाद चंद्रपाल के बैंक खाते से लगातार कई ट्रांजेक्शन के जरिए करीब 42 हजार 800 रुपये निकल गए। पुलिस ने केस दर्ज लिया और छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed