फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   426 new cases found and 279 recover

426 को स्वस्थ घोषित, 279 में संक्रमण की पुष्टि

Fri, 25 Sep 2020 07:39 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2020 07:39 PM IST
विज्ञापन
426 new cases found and 279 recover
गुरुग्राम। जिले में अब कोरोना का प्रकोप फिर से कम होने लगा है। अब न सिर्फ नए मरीजों की संख्या कम हो रही है बल्कि रोगियों के स्वस्थ होने का आंकड़ा भी बढ़ने लगा है। शुक्रवार को 426 मरीजों को स्वस्थ घोषित किया गया जबकि 279 नए मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई। हालांकि, शुक्रवार को एक मरीज की मौत भी हुई।
विज्ञापन

जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या 2842 हो गई है, जिसमें से 2592 मरीज होम आइसोलेट हैं। शुक्रवार को एक मरीज की मौत होने के बाद मृतकों की संख्या 168 पर पहुंच गई है। वहीं, कुल मरीजों की संख्या 19367 हो गई है जिसमें से 16357 संक्रमित स्वस्थ भी हो चुके हैं। इस समय जिला कोविड स्वास्थ्य केंद्र में सबसे ज्यादा 199 मरीज भर्ती हैं जबकि कोविड अस्पतालों में महज 34 मरीजों का इलाज चल रहा है। 17 मरीज कोविड केयर सेंटर में भी भर्ती हैं। जिले में कोविड-19 की जांच में कमी देखने को मिल रही है। कुछ दिन पहले तक जहां प्रतिदिन 3500 से ज्यादा जांच रही थी वहीं अब 3 हजार जांच हो रही है। शुक्रवार को भी 3050 लोगों की कोविड जांच की गई, जिसमें से 2137 लोगों की आरटी-पीसीआर और 913 की एंटीजन जांच की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed