फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   4200 was the target, 3720 people were vaccinated

4200 का था लक्ष्य, 3720 लोगों को लगा टीका

Fri, 26 Mar 2021 11:19 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 26 Mar 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
4200 was the target, 3720 people were vaccinated
गुरुग्राम। कोरोना संक्रमण की रफ्तार को देखते हुए जिले में टीकाकरण की प्रक्रिया भी काफी तेज हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग के साथ ही निजी अस्पतालों में भी बड़ी संख्या में लोगों को कोरोना का टीका लगाया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को 3720 लोगों को टीका लगाया गया जबकि 4200 का लक्ष्य था।
विज्ञापन

शुक्रवार को 60 साल से ऊपर के 2276 लोगों को टीका लगाया गया। इसमें से शासकीय में 1387 व निजी केंद्रों पर 889 लोगों को टीका लगा। वहीं पहले से बीमार 45-59 साल के 648 लोगों को डोज दी गई। इसमें शासकीय पर 370 व निजी केंद्रों पर 278 लोगों ने टीकाकरण कराया। वहीं, 392 स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगाया गया, जिसमें 109 को शासकीय व 283 स्वास्थ्यकर्मियों ने निजी केंद्रों पर टीका लगवाया। शुक्रवार को 404 फ्रंटलाइन वर्कर्स को टीका लगाया गया। इनमें से 261 को शासकीय व 143 को निजी केंद्रों पर डोज दी गई।
विज्ञापन

प्रदेश में सबसे ज्यादा लोगों को गुरुग्राम में ही टीका लगा
जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार भले ही बढ़ गई हो लेकिन टीकाकरण की प्रक्रिया उससे भी तेज है। स्थिति यह है कि प्रदेश में सबसे ज्यादा लोगों को गुरुग्राम में ही टीका लगाया गया है। जिले में अब तक 173554 लोगों को टीका लग चुका है। टीकाकरण के मामले में फरीदाबाद दूसरे स्थान पर है और यहां पर 142172 लोगों को टीका लगाया जा चुका है। टीकाकरण के मामले में नूंह अब भी सबसे नीचे है और यहां पर अब तक 14457 लोगों को ही टीका लगाया गया है। हालांकि, कुल मरीजों में चरखी दादरी सबसे नीचे है और यहां पर 1542 लोगों को टीका लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed