फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   42 tubewells to be installed across two dozen villages in Nuh; waterlogged land to become cultivable.

Gurugram News: नूंह के दो दर्जन गांवों में लगेंगे 42 ट्यूबवेल, सेमग्रस्त भूमि होगी खेती योग्य

Wed, 24 Jun 2026 01:08 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
42 tubewells to be installed across two dozen villages in Nuh; waterlogged land to become cultivable.
42 ट्यूबवेलों के कार्यों की विधायक ने की समीक्षा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। नूंह विधानसभा क्षेत्र के किसानों और आमजन को जलभराव तथा सेमग्रस्त भूमि की समस्या से राहत दिलाने के लिए किए जा रहे प्रयासों को गति देते हुए विधायक एवं हरियाणा विधानसभा में उप नेता प्रतिपक्ष चौधरी आफताब अहमद ने पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस, नूंह में सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। बैठक में क्षेत्र के विभिन्न गांवों में चल रहे जल निकासी, ड्रेनेज व्यवस्था और सेमग्रस्त भूमि के स्थायी समाधान से जुड़े कार्यों की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई। विधायक ने बताया कि क्षेत्र में सेमग्रस्त भूमि की समस्या के स्थायी समाधान के लिए बड़े पैमाने पर कार्य किए जा रहे हैं। करीब 3 करोड़ 42 लाख रुपये की लागत से लगभग दो दर्जन गांवों में 42 ट्यूबवेल स्थापित किए जा रहे हैं। इन ट्यूबवेलों के माध्यम से जमीन में जमा अतिरिक्त पानी को बाहर निकालकर भू-जल स्तर को संतुलित किया जाएगा, जिससे वर्षों से प्रभावित कृषि भूमि पुनः खेती योग्य बन सकेगी।
बैठक के बाद विधायक आफताब अहमद ने अधिकारियों के साथ संबंधित परियोजनाओं के स्थलों का दौरा कर निर्माण कार्यों का निरीक्षण भी किया तथा अधिकारियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

विधायक आफताब अहमद ने कहा कि नूंह विधानसभा क्षेत्र के अनेक गांव वर्षों से जलभराव और भूमि में बढ़ती सेम की समस्या से जूझ रहे हैं। इससे किसानों की खेती प्रभावित हो रही थी और हजारों एकड़ कृषि भूमि की उत्पादकता लगातार घट रही थी। उन्होंने बताया कि इस गंभीर समस्या को उन्होंने कई बार विधानसभा में प्रमुखता से उठाया और सरकार पर समाधान के लिए दबाव बनाया, जिसके परिणामस्वरूप अब क्षेत्र में बड़े स्तर पर परियोजनाएं शुरू हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सुडाका गांव में लगभग 1 करोड़ 15 लाख रुपये की लागत से ड्रेन सिस्टम का निर्माण कार्य अंतिम चरण में पहुंच चुका है। इसके पूरा होने से आसपास के क्षेत्रों में बरसाती और जमा होने वाले पानी की निकासी सुचारु हो सकेगी तथा किसानों और ग्रामीणों को जलभराव की समस्या से राहत मिलेगी।
इसी प्रकार बैंसी गांव में 84 लाख रुपये की लागत से ड्रेन निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है और यह भी जल्द पूरा होने की स्थिति में है। इस परियोजना के पूरा होने से दर्जनों गांवों को फायदा मिलेगा और लंबे समय से बनी जल निकासी की समस्या का समाधान होगा।


सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने विधायक को बताया कि सभी परियोजनाओं पर युद्धस्तर पर कार्य किया जा रहा है और निर्धारित समयावधि में इन्हें पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है। विधायक ने अधिकारियों को गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता न करने तथा नियमित निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed