फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   41 Anganwadi centers to be converted into play schools

41 आंगनबाड़ी केंद्रों को प्ले स्कूल में किया जाएगा तब्दील

Sat, 16 Jan 2021 01:38 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 16 Jan 2021 01:38 AM IST
विज्ञापन
41 Anganwadi centers to be converted into play schools
गुरुग्राम। जिले के 3 से 5 साल तक के बच्चों को अब आंगनबाड़ी केंद्रों पर पोषण के साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा भी मिलेगी। इसके लिए महिला एवं बाल विकास निदेशालय इन केंद्रों को प्ले स्कूल में तब्दील करेगा। खेलकूद के साधनों के साथ नई तकनीक से बच्चों में शिक्षा की ललक पैदा की जाएगी।
विज्ञापन

पिछले साल प्रदेश सरकार की ओर से आंगनबाड़ी केंद्रों को प्ले स्कूल बनाने की योजना बनाई गई थी। जिले में कुल 1033 आंगनबाड़ी केंद्र हैं। इस योजना के तहत जिले के 41 केंद्रों को चयनित किया गया है। इस सूची में वे केंद्र शामिल है जो पहले से ही सरकारी स्कूलों में चल रहे थे। साथ ही प्ले स्कूल के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का स्नातक होना अनिवार्य है।
विज्ञापन

नए सत्र में बच्चों के लिए खेलकूद के संसाधन तैयार किए जाएंगे। शिक्षा देने के लिए केंद्र में कई भाग (कॉर्नर) बनाए जाएंगे। जिनमें रचनात्मकता कॉर्नर, गतिविधि कॉर्नर जैसे भाग बनाए जाएंगे। सभी भागों के लिए निश्चित समय सारणी तय की जाएगी। नए सत्र से इन प्ले स्कूलों को शुरू करने के लिए रूपरेखा तैयार की जा रही है। इस संबंध में प्रदेश स्तरीय बैठक आयोजित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मास्टर ट्रेनर देंगे प्रशिक्षण
जिले में सुपरवाइजर ज्योत्सना, आरूषी, सुरजीत व आरके पूनिया को मास्टर ट्रेनर चयनित किया गया है। इन ट्रेनर को रेवाड़ी और हिसार में प्रशिक्षण भी दिया गया है। अब ये मास्टर ट्रेनर अन्य कार्यकर्ताओं को प्ले स्कूल के लिए प्रशिक्षित करेंगे। ट्रेनिंग के दौरान बच्चों को पढ़ाने के तरीके एवं उनकी गतिविधियों के बारे में बताया जाएगा। इन प्ले स्कूलों में बीएड, एनटीटी, बीए जैसी शैक्षणिक योग्यता रखने वाली कार्यकर्ता ही पढ़ाएंगी।
13 बच्चों पर किया जा चुका है पूर्वाभ्यास
प्ले स्कूलों के लिए झाड़सा के आंगनबाड़ी केंद्र में 15 दिन का पूर्वाभ्यास भी किया गया है, जिसमें 13 बच्चों को शामिल किया गया। इनको नई मार्गदर्शिका के अनुसार गतिविधियां कराई गई। मास्टर ट्रेनर ज्योत्सना ने बताया कि बच्चों के साथ बच्चा बनकर गतिविधियां कराई गई। पूर्वाभ्यास के बाद समीक्षा में पाया गया कि अधिकतर चीजें बच्चों को याद रहीं। इस संबंध में रिपोर्ट आगे भेज दी गई है।
पहली बार बनाया जाएगा रिपोर्ट कार्ड
प्ले स्कूल में गतिविधियों के लिए मार्गदर्शिका भी जारी की जा चुकी है। अब आंगनबाड़ी के बच्चों का साप्ताहिक रिपोर्ट कार्ड भी बनाया जाएगा। यह रिपोर्ट अभिभावकों को भेजी जाएगी। जिसके माध्यम से अभिभावक भी जान सकेंगे कि उनके बच्चे ने क्या-क्या सीखा। स्कूलों में ही छात्रों को पाठ्य सामग्री, क्ले, पजल, कार्य पुस्तकें दी जाएंगी।

इन चार ब्लॉक में बनेंगे प्ले स्कूल
गुरुग्राम ब्लॉक- 8 प्ले स्कूल, ( चार ग्रामीण और चार शहरी)
पटौदी ब्लॉक - 15 स्कूल
सोहना ब्लॉक- 8 प्ले स्कूल
आंगनबाड़ी केंद्रों को प्ले स्कूल बनाने की प्रक्रिया चल रही है। जिले की 41 आंगनबाड़ी अब प्ले स्कूल बनेंगी। जहां बच्चों के पोषण एवं खेल-कूद के साथ गतिविधियों के माध्यम से शिक्षा पर जोर दिया जाएगा।
- सुनैना, जिला कार्यक्रम अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed