फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   400 samples will be taken for sero survey

सीरो सर्वे के लिए 400 नमूने लिए जाएंगे

Wed, 02 Jun 2021 11:10 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jun 2021 11:10 PM IST
विज्ञापन
400 samples will be taken for sero survey
गुरुग्राम। जिले में जून के दूसरे सप्ताह में तीसरे चरण का सीरो सर्वे शुरू किया जाएगा। इसके तहत 400 लोगों के नमूने आईजीजी एंटीबॉडी टेस्ट के लिए एकत्रित किए जाएंगे। इसके जरिये लोगों में कोरोना संक्रमण की एंटीबॉडी के बारे में जानकारी जुटाई जाएगी। सर्वे के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में 12 क्लस्टर व शहरी क्षेत्रों में चार क्लस्टर बनाए गए हैं।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. वीरेंद्र यादव ने बताया कि जिले के जिन चार शहरी क्लस्टरों में यह सर्वे किया जाएगा, उनमें यूपीएचसी मुल्लाहेड़ा, यूपीएचसी बसई एनक्लेव, यूपीएचसी नाहरपुर रूपा व यूपीएचसी पटेल नगर शामिल हैं। इसी प्रकार, जिले के जिन 12 ग्रामीण क्षेत्रों में यह सर्वे किया जाएगा, उनमें भोंडसी, पटौदी, फर्रुखनगर, वजीराबाद के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सहित गांव मुसैदपुर, खलीलपुर, बालुदा, सांचैली, गांव धूम्मा, खेंटावास, लोहटकी और टोलनी शामिल हैं। जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. जयप्रकाश ने बताया कि सर्विलांस के माध्यम से लोगों के पूर्व में कोरोना संक्रमित होने के बारे में जानकारी मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed