फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   4 Loot case filed in Gurugram district

सीआईएसएफ अधिकारी बनकर युवक से 2 लाख की ठगी

Fri, 24 Apr 2020 09:27 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2020 09:27 PM IST
विज्ञापन
4 Loot case filed in Gurugram district
गुरुग्राम। लॉकडाउन के दौरान शातिर ठग ऑनलाइन तरीके से लोगों को अपना निशाना बना रहे हैं। बीते 24 घंटे में पुलिस ने अलग-अलग चार शिकायतों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गढ़ी हरसरू निवासी हरीश कुमार ने पुलिस को बताया की कुछ समय पहले सोशल मीडिया पर मारुति अर्टिगा कार का विज्ञापन देखा था। कुछ दिन बाद कार विक्रेता के नंबर से जयहिंद का मैसेज व कार की फोटो आई। उसने बताया कि वो सीआईएसएफ में अधिकारी है। उसने कहा कि कार खरीदने तक आप 2.20 लाख का अग्रिम भुगतान कर दो। पीड़ित ने आरोपी के बताए बैंक खाते में पूरी रकम ट्रांसफर करा दी। आरोप है की रकम मिलते ही आरोपी ने मोबाइल बंद कर लिया।
विज्ञापन

वहीं गांव नैनवाल निवासी मनोज कुमार ने पुलिस को बताया की कुछ दिन पहले एक नंबर से उनके पास कॉल आया। फोन करने वाले ने अपना नाम संतोष शर्मा बताया। उसने कहा कि आपका लक्की ड्रा निकला है इसके लिए आपको इनाम में कार या कार की कीमत 14 लाख 80 हजार रुपये मिल सकते हैं। लेकिन नकद राशि खाते में मिलने के लिए आपको एक खाता नंबर में 6500 रुपए डलवाने होंगे। ठग के झांसे में आकर युवक ने एसबीआई खाते में यह राशि ट्रांसफर करा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृष्णा कॉलोनी निवासी पुनीत ने बताया की कुछ समय पहले उन्होंने ऑनलाइन सामान खरीदा था। सामान पसंद नहीं आया तो उसे लौटा दिया। जिसके लिए उन्हें 699 रुपये का रिफंड मिलना था। रिफंड के लिए गूगल पर कस्टमर केयर ढूंढकर कॉल किया। फिर कस्टमर केयर के नंबर से ही फोन आया। कर्मचारी ने कहा कि रिफंड के लिए आपके मोबाइल पर एक लिंक भेजा जा रहा है। युवक ने जैसे ही उस लिंक पर क्लिक किया उसक खाते से 43 हजार 100 रुपये कट गए।

भिवानी के गांव बेरला निवासी पुष्पा शर्मा ने पुलिस को बताया की मानेसर में किराये पर रहती है। कुछ समय पहले एक नंबर से उन्हें कॉल आया। कॉल करने वाली महिला ने खुद को बैंक कर्मचारी बताया। बैंककर्मी ने कहा कि उनके क्रेडिट कार्ड को बदला जाना है इसके लिए कुछ जानकारी चाहिए। फिर मोबाइल पर आया ओटीपी भी पूछ लिया। ओटीपी बताते ही पीड़ित के खाते से 58 हजार 930 रुपए खाते से ट्रांसफर कर लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed