Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   4 crore fraud in the name of land sale in gurugram

जमीन बिक्री के नाम पर 4 करोड़ की धोखाधड़ी

Thu, 28 Jan 2021 05:59 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jan 2021 05:59 PM IST
विज्ञापन
4 crore fraud in the name of land sale in gurugram
गुरुग्राम। एक युवक ने साउथ सिटी निवासी दंपती पर बैंक द्वारा गिरवी रखी गई जमीन की बिक्री कर 4 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। पीड़ित ने मामले की शिकायत डीसीपी ईस्ट से करते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

फ्रेंड्स कॉलोनी निवासी राहुल ने पुलिस उपायुक्त पूर्व को दी लिखित शिकायत में बताया कि 2016 में वह दुकान व अन्य व्यवसाय के उद्देश्य से जमीन की तलाश कर रहे थे। इसी दौरान उनकी मुलाकात साउथ सिटी में रहने वाले अरुण कुमार और उनकी पत्नी से हुई थी। दंपती ने उनसे साउथ सिटी में अपना 420 मीटर का एक प्लॉट होने की बात कहते हुए उसकी व कुछ अन्य संपत्तियों के बिक्री की इच्छा व्यक्त की। बिक्री के दौरान आरोपी पक्ष ने संपत्ति को निर्विवाद बताया था, जिसके बाद पीड़ित ने अपने स्तर पर जांच-पड़ताल के बाद संपत्ति की खरीद पर सहमति दे दी थी।
विज्ञापन

जमीन की बिक्री होने के बाद राहुल को पता चला कि गांव सिलोखरा की जमीन एसबीआई के पास गिरवी है जबकि अन्य संपत्तियां एचडीएफसी के पास गिरवी हैं। पीड़ित के मुताबिक आरोपी पक्ष ने सौदे के दौरान ये तमाम जानकारियां उनको नहीं दी थीं, जिसके चलते वह धोखे में फंस गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed