फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   4 bouncers arrested for assault in club

क्लब में मारपीट के मामले में 4 बाउंसर गिरफ्तार

Tue, 16 Aug 2022 11:25 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 16 Aug 2022 11:25 PM IST
विज्ञापन
4 bouncers arrested for assault in club
गुरुग्राम। शहर में क्लबों में आने वालों के साथ मारपीट की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। स्थिति यह है कि आए दिन बाउंसर क्लब में आने वालों के साथ मारपीट कर रहे हैं। इसी क्रम में बीते 14 अगस्त को सेक्टर-29 इलाके में स्थित एक क्लब में युवक के साथ मारपीट की गई। इस मामले में पुलिस ने 4 बाउंसरों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस बाउंसरों से पुलिस पूछताछ कर रही है। आरोपियों की पहचान राहुल (24), मोनू (30), नवीन (29) व सतीश (31) के रूप में की गई है। इस बारे में बीते 14 अगस्त को पुलिस को शिकायत मिली थी। रोहतक निवासी सुनील कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने भाई खजान सिंह के साथ सेक्टर-29 स्थित फ्रिक्शन क्लब में रविवार रात को गए थे। उन्होंने बताया कि थोड़ी देर बाद ही रात करीब 11 बजे क्लब में गाने बंद हो गए।
विज्ञापन

गाना बजाने का किया अनुरोध तो की मारपीट
इसके बाद भाई खजान सिंह ने वहां पर क्लब के कर्मचारियों से गाना बजाने का अनुरोध किया तो क्लब के दो बाउंसर दोनों भाईयों को क्लब के बाहर ले गए और वहां पर दो बाउंसर और आ गए। उन्होंने बताया कि बाउंसरों ने उनके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। खजान सिंह के मुंह पर और उनके सिर में काफी चोट आई। मालूम हो कि करीब सप्ताह भर पहले ही सेक्टर-29 स्थित एक अन्य क्लब में भी एक युवती व उसके मित्र के साथ बाउंसरों ने मारपीट की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

31 से पहले करना होगा वेरिफिकेशन :
क्लबों में बाउंसरों द्वारा लोगों से मारपीट के मामले में पुलिस आयुक्त कला रामचंद्रन ने खुद संज्ञान लिया है। उन्होंने संचालकों द्वारा बाउंसरों को नियुक्त करने की प्रक्रिया को दुरुस्त करने का निर्देश दिया है। इस मामले में नाइट क्लब, बार आदि को बाउंसर उपलब्ध कराने वाली सभी सुरक्षा व अन्य एजेंसियों के माध्यम से उनमें काम करने वाले बाउंसरो व कर्मचारियों का वेरीफिकेशन कराने का आदेश दिया है।इसके लिए पुलिस थाना प्रभारियों की भी जिम्मेदारी तय की गई है। आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने पर बाउंसरों व सुरक्षा एजेंसियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। 31 अगस्त से पहले यह प्रक्रिया पूरी होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed