फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   4 accused of robbery arrested on weapon

हथियार के बल पर लूटपाट के 4 आरोपी गिरफ्तार

Fri, 22 Jan 2021 11:12 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 22 Jan 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
4 accused of robbery arrested on weapon
हथियार के बल पर लुटपाट करने के आरोप में पकड़े गए आरोपित युवकों के बारे में पत्रकारों को जानकारी द? - फोटो : Gurgaon
गुुरुग्राम। हथियार के बल पर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले चार बदमाशों को सेक्टर-17 क्राइम ब्रांच पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बदमाशों को बृहस्पतिवार रात सेक्टर-14 इलाके से पकड़ा। गिरफ्त में आए बदमाशों का नेटवर्क गुरुग्राम के साथ ही दिल्ली व अन्य राज्यों में भी फैला हुआ था। आरोपियों की पहचान हिसार जिले के हांसी निवासी श्रवण कुमार, बहादरगढ़ निवासी सुरेश उर्फ बिट्टू व सुरेंद्र उर्फ मोनू व झज्जर जिले के सूरत नगर निवासी संदीप के रूप में की गई है।
विज्ञापन

आरोपियों के पास से पुलिस को दो मोटरसाइकिल भी मिली हैं, जिसे वे लूटपाट की घटनाओं में प्रयोग करते थे। आरोपी हाल ही में लूट की वारदात को अंजाम देने की फिराक में रेकी कर रहे थे और पुलिस के हत्थे चढ़ गए। शुरुआती पूछताछ के दौरान ही पुलिस ने चार मामलों की गुत्थी को सुलझा लिया है।
विज्ञापन

एक वारदात तो इसी माह में 11 जनवरी को हुई थी। बदमाशों ने एक निजी कंपनी के कर्मचारी दीपक पांडेय से 11 जनवरी को सेक्टर-14 स्थित आइसीआइसीआई बैंक से लौटते हुए अतुल कटारिया चौक के पास 10 लाख रुपये लूट लिए थे। सहायक पुलिस आयुक्त (क्राइम) प्रीतपाल ने बताया कि आरोपी बैंकों के नजदीक खड़े होकर रेकी करते थे। पैसे निकालकर जाने वालों के ये पीछा करते थे। जैसे ही मौका मिलता हथियार के बल पर ये लूट की वारदात को अंजाम देकर चंपत हो जाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये मामले सुलझे :
पुलिस ने इनसे पूछताछ के आधार पर पिछले वर्ष 28 सितंबर को सेक्टर-14 इलाके में हथियार के बल एक युवक से चार लाख रुपये लूट का मामला सुलझा लिया है। वहीं, इन्हीं बदमाशों ने ही पिछले वर्ष दिल्ली में महिपालपुर के नजदीक एक युवक से 16 लाख रुपये लूटे थे। इसके अलावा 25 नवंबर 2019 को ओल्ड डीएलएफ इलाके में भी एक व्यक्ति से साढ़े आठ लाख रुपये लूट की वारदात को आरोपियों ने अंजाम दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed