फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   4.50 lakh looted by beating up the contractor

ठेकेदार से मारपीट कर 4.50 लाख की लूट, 8 नामजद

Tue, 06 Jul 2021 07:03 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jul 2021 07:03 PM IST
विज्ञापन
4.50 lakh looted by beating up the contractor
गुरुग्राम। धर्मशाला का ठेका लेने को लेकर हुए विवाद में कुछ लोगों ने ठेकेदार से मारपीट कर 4.50 लाख रुपये लूट लिये। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ मारपीट, लूट व जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, गुड़गांव गांव के रहने वाले धीरज ने बताया कि उसने क्षेत्र की वाल्मीकि धर्मशाला के संचालन का ठेका लिया है। पूरे साल धर्मशाला में होने वाले कार्यक्रमों की बुकिंग उनके द्वारा की जानी है। उनके द्वारा ठेका लेने से पड़ोसी खफा थे। आरोप है कि 4 जुलाई को गांव के ही निवासी रणजीत, मंगल, नवीन, नीतू, गीता, मोहित उर्फ छोटी, नवीन, दीपक उर्फ गंजा उनके कार्यालय पर आए। यहां धीरज का नौकर गौरव मौजूद थे।
विज्ञापन

इसके साथ इन सभी आठों लोगों ने मारपीट कर गौरव को घायल कर दिया। कार्यालय में रखे करीब 4.50 लाख रुपये लूटकर साथ ले गए और उसे जान से मारने की धमकी भी दी। इसकी सूचना गौरव ने धीरज को दी। धीरज ने गौरव को अस्पताल पहुंचाकर इसकी सूचना पुलिस को दी। सेक्टर-5 थाना पुलिस अलग-अलग धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला दर्ज होने के बाद से आरोपी फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed