{"_id":"5f946c818ebc3e9bf52fabd6","slug":"398-corona-infected-gurgaon-news-noi5444982114","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से 398 नए संक्रमित मिले, 269 स्वस्थ, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से 398 नए संक्रमित मिले, 269 स्वस्थ, एक की मौत
विज्ञापन
गुरुग्राम। प्रदूषण बढ़ने के साथ ही गुरुग्राम में कोरोना संक्रमण फिर से रफ्तार पकड़ने लगा है। शनिवार को 398 नए मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई जबकि 269 मरीजों को स्वस्थ घोषित किया गया। वहीं, एक मरीज की मौत भी हुई। अब जिले में संक्रमण की चपेट में आए कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 27249 पर पहुंच गई है, जिसमें से 24279 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। एक और मरीज की मौत के बाद अब संक्रमण के चलते दम तोड़ने वालों का आंकड़ा भी 199 पर पहुंच गया है।
कोरोना के मामले में गुरुग्राम का ग्राफ अब तक काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा है। इससे पहले अगस्त के तीसरे सप्ताह से मरीजों की संख्या बढ़नी शुरू हुई थी, जो सितंबर के तीसरे सप्ताह तक जारी रही। सितंबर के तीसरे सप्ताह से अक्तूबर के शुरुआती दो सप्ताह संक्रमण की रफ्तार में कमी आई और नए मरीजों के मुकाबले ज्यादा संख्या में संक्रमितों को स्वस्थ घोषित किया गया। अब पिछले 4-5 दिन से फिर कोरोना रफ्तार पकड़ रहा है।
बढ़ गई सक्रिय मरीजों की संख्या
अक्तूबर की शुरुआत की बात करें तो 1 अक्तूबर को जिले में कोरोना के कुल 2371 सक्रिय मरीज थे, जिसमें से 2148 होम आइसोलेट थे। वहीं अब जिले में कुल सक्रिय मरीजों की संख्या 2771 है, जिसमें से 2570 होम आइसोलेट हैं। हालांकि, अस्पतालों में उपचाराधीन मरीजों की बात करें तो पहले के मुकाबले अब कम मरीज अस्पतालों में उपचाराधीन हैं। तीन सप्ताह पहले 223 मरीजों का अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा था जबकि अब महज 201 मरीज ही अस्पतालों में इलाजरत हैं। शनिवार को 3252 लोगों से कोविड जांच के लिए नमूने लिए गए, जिसमें से 2529 की आरटी-पीसीआर व 723 की रैपिड एंटीजन किट के जरिये जांच की गई। वहीं, 1925 लोगों को अपनी जांच रिपोर्ट का इंतजार है।