फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   39,000 duped in the name of medical emergency

Gurugram News: मेडिकल इमरजेंसी के नाम पर 39 हजार ठगे

Tue, 04 Nov 2025 12:38 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 04 Nov 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
39,000 duped in the name of medical emergency
गुरुग्राम। जालसाज ने एक युवक की पत्नी की कजिन बहन बनकर मेडिकल इमरजेंसी के नाम पर 39 हजार रुपये ठग लिए। पीड़ित युवक की शिकायत के आधार पर पुलिस ने साइबर अपराध थाना मानेसर में एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन

सेक्टर-84 निवासी सचिन यादव ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 25 अक्तूबर की शाम उसकी पत्नी को अनजान नंबर से कॉल कर एक महिला ने कजिन बहन बताते हुए अपने पति से बात करने के लिए कहा। इसके बाद व्यक्ति ने उसकी पत्नी से कहा कि मेडिकल इमरजेंसी के चलते रुपयों की जरूरत है। उसका यूपीआई काम नहीं कर रहा है। ऐसे में वे उसके अकाउंट में रुपये ट्रांसफर करवा दें।
विज्ञापन

सचिन यादव उस दौरान घर पर डिनर कर रहा था, उसने 39 हजार रुपये बताए गए अकाउंट में ट्रांसफर कर दिए। दोबारा 45 हजार रुपये की मांग की गई तो सचिन ने रुपये देने मना कर दिया। इसके कुछ देर बाद जब सचिन ने उक्त नंबर पर कॉल की तो वह मोबाइल नंबर स्विच ऑफ हो गया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed