फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   38th National Games: Tawadu's Salman wins gold in rowing

38वें राष्ट्रीय खेल : तावडू के सलमान ने रोइंग में जीता स्वर्ण

Thu, 06 Feb 2025 01:17 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
38th National Games: Tawadu's Salman wins gold in rowing
तटीय नौकायन प्रतिस्पर्धा में सलमान ने सेना की ओर से लिया था भाग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
तावडू। तावडू नगर निवासी सलमान खान ने उत्तराखंड के टिहरी में चल रहे 38वें राष्ट्रीय खेलों के अंतर्गत आयोजित रोइंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर नूंह जिले का नाम रोशन किया है। सलमान ने सेना की ओर से तटीय नौकायन प्रतिस्पर्धा में भाग लिया था। इसमें अपनी प्रतिभा दिखाते हुए खिलाड़ी ने स्वर्ण पदक हासिल किया है। उनकी कामयाबी पर क्षेत्र के लोगों ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी है।
उत्तराखंड में 28 जनवरी से शुरू हुए 38वें राष्ट्रीय खेलों का आयोजन 14 फरवरी तक होगा। इसके अंतर्गत रोइंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के सहयोग से रोइंग प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें देश के हजारों खिलाड़ियों ने अलग-अलग वर्ग में रोइंग प्रतिस्पर्धाओं में भाग लिया। जिले के सलमान ने भारतीय सेना की ओर से पुरुष (क्वाडरपल स्कल) में भाग लिया था। प्रतिस्पर्धा में उनकी टीम ने दो किलोमीटर रेस को छह मिनट 11 सेकंड में पूरा करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। सेवा में उनके साथी टीम सदस्य करमजीत सिंह, अरविंद सिंह और जाकर खान थे। सलमान ने बताया कि इस दौरान रोइंग फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से भी पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

सेना के जवान सलमान पहले भी जीत चुके है कई पदक
तावडू नगर के रहने वाले सलमान सेना में जवान है। वह रोइंग स्पर्धा के होनहार खिलाड़ी है। इससे पहले भी वह राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में तीन बार स्वर्ण और एक बार कांस्य पदक हासिल करने के साथ-साथ स्विट्जरलैंड में अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भी भारत की ओर से भाग ले चुके हैं। सलमान एक साधारण परिवार से संबंध रखते हैं। उनका अच्छा लंबा कद है। वो टैक्सी चलाते थे। साथियों के कहने पर उन्होंने सेना में जाने का मन बनाया। जहां पर कोच इस्माइल बैग ने उनकी प्रतिभा को पहचाना।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed