Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   3,500 encroachments removed from eight major city roads

Gurugram News: शहर की आठ प्रमुख सड़कों से हटाए 3500 अतिक्रमण

Tue, 10 Nov 2026 04:44 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 10 Nov 2026 04:44 PM IST
विज्ञापन
3,500 encroachments removed from eight major city roads
जीएमडीए की टीम सड़क से अवैध कब्जे हटाती- स्त्रोत- प्रा​धिकरण
जीएमडीए ने 8 अक्तूबर से शुरू किया अभियान, अब दोबारा कब्जा करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई,
विज्ञापन

नंबर गेम - 90 प्रतिशत सड़कें हुईं कब्जामुक्त
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) का शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने का अभियान सफल हो रहा है। प्राधिकरण ने 8 अक्तूबर से मंगलवार तक आठ प्रमुख सड़कों से करीब 3500 अस्थायी अतिक्रमण हटाए हैं। लगातार कार्रवाई से इन सड़कों से लगभग 90 फीसदी अतिक्रमण समाप्त हो चुका है। जीएमडीए ने दोबारा अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है।
प्राधिकरण अब अतिक्रमण हटाने के साथ ही दोबारा कब्जे रोकने पर भी ध्यान दे रहा है। इसके लिए विशेष पेट्रोलिंग टीमें तैनात की गई हैं, जो रोजाना सड़कों का निरीक्षण करती हैं। जीएमडीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पीसी मीणा ने बताया कि रणनीति केवल अतिक्रमण हटाने तक सीमित नहीं है। डीटीपी (एनफोर्समेंट) आरएस बाठ ने अधिकारियों के साथ चिह्नित सड़कों का निरीक्षण किया। इनमें मेदांता रोड, सेक्टर-30/31, सेक्टर-40/41, सेक्टर-46/47, सेक्टर-51/57, सेक्टर-50/51, सनातन रोड और उद्योग विहार-सेक्टर 32/39 शामिल हैं।
विज्ञापन

निरीक्षण में कुछ स्थानों पर दोबारा अस्थायी कब्जे मिले हैं, खासकर सेक्टर-50/51 की सड़क पर। मेदांता रोड पर पांच संवेदनशील स्थानों को खाली कराकर चार जगहों पर सुरक्षा ग्रिल लगाई गई हैं। इन स्थानों पर पौधरोपण भी किया गया है ताकि दोबारा कब्जा न हो। रोजाना करीब 50 कर्मचारी और आवश्यक मशीनरी अभियान में तैनात रहती है। स्थानीय निवासियों और आरडब्ल्यूए ने भी जीएमडीए के प्रयासों की सराहना की है।

जीएमडीए की टीम सड़क से अवैध कब्जे हटाती- स्त्रोत- प्राधिकरण

जीएमडीए की टीम सड़क से अवैध कब्जे हटाती- स्त्रोत- प्राधिकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed