{"_id":"6224b71e348d7240b21df698","slug":"35-tola-of-gold-jewelery-kept-hidden-in-the-electricity-board-gurgaon-news-noi635835543","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली के बोर्ड में छिपाकर रखे 35 तोले सोने के जेवर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली के बोर्ड में छिपाकर रखे 35 तोले सोने के जेवर चोरी
विज्ञापन
गुरुग्राम। खेड़कीदौला थाना क्षेत्र के गांव नवादा फतेहपुर निवासी एक व्यक्ति के घर से करीब 35 तोले सोने के जेवर चोरी हो गए। बिजली के बोर्ड में दो पर्स में छिपाकर जेवर रखे थे। सोने की चेन निकालने के लिए उन्होंने बोर्ड खोला तो चोरी का पता चला। उन्होंने बिजली कर्मी और उसके साथी पर चोरी का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
जानकारी के मुताबिक, राजकुमार गांव नवादा फतेहपुर खेड़की दौला में परिवार के साथ रहते हैं। उन्होंने बताया कि परिवार के सदस्यों के करीब 35 तोले सोने के जेवर दो छोटे पर्स में रखकर कमरे में बिजली के बोर्ड के अंदर छिपा रखे थे। इसमें सोने की चेन, झुमकी, माला, सोने का सिक्का, लॉकेट, हीरे की अगूंठी, कुंडल, दिवाली के दूसरे दिन वहीं रखे थे। दस फरवरी को उन्हें एक कार्यक्रम में जाना था। सोने की चेन निकालने के लिए बिजली का बोर्ड खोला तो पर्स गायब थे। उन्होंने परिजनों से पूछताछ की तो पता चला कि जनवरी के पहले सप्ताह में घर की बिजली में फॉल्ट आया था। इस दौरान बिजली कर्मी और उसका साथी घर पर आए थे। इस बोर्ड को तभी खोला था, लेकिन उस समय किसी ने ध्यान नहीं दिया। उनका आरोप है कि दोनों ने ही जेवर चोरी किए हैं। उन्होंने खेड़की दौला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। जांच अधिकारी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
दो दिन का मांगा समय अब नहीं उठा रहा कॉल
पीड़ित ने बताया कि उन्होंने चोरी की जानकारी होने पर बिजली वाले को कॉल कर बुलाया। उसने बोर्ड खोलकर देखा लेकिन जेवर नहीं थे। इसके बाद उसने दो दिन का समय मांगा। उसके बाद फोन नहीं उठा रहा। आरोप है कि अपना ठिकाना छोड़ कर चला गया है। उन्होंने कहा कि दस फरवरी को ही चोरी की शिकायत पुलिस को दी, लेकिन पांच मार्च को मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई।