{"_id":"5f6cfba18ebc3ed5227fd7d1","slug":"34-death-in-september-from-corona-gurgaon-news-noi5384249123","type":"story","status":"publish","title_hn":"जून के बाद सितंबर में हुई कोरोना से सबसे ज्यादा 34 संक्रमितों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जून के बाद सितंबर में हुई कोरोना से सबसे ज्यादा 34 संक्रमितों की मौत
विज्ञापन
गुरुग्राम। पिछले एक माह के दौरान जिस तेजी से गुरुग्राम में कोरोना संक्रमण ने रफ्तार पकड़ी है, उसने स्वास्थ्य विभाग व प्रशासन को एक बार फिर से रणनीतिक तौर पर सोचने पर मजबूर कर दिया है। न सिर्फ नए मरीजों की संख्या बढ़ी है बल्कि मरने वालों का आंकड़ा भी रफ्तार पकड़ने लगा है। स्थिति यह है कि पिछले मंगलवार को एक दिन में ही 4 लोगों की मौत हुई, जबकि इस माह अब तक महज 23 दिन में ही 34 मरीजों की संक्रमण के चलते मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों पर गौर करें तो पता चलता है कि कोरोना उन लोगों पर ज्यादा भारी पड़ रहा है, जो पहले से ही किसी न किसी बीमारी से पीड़ित हैं।
जून में 89 मरीजों की संक्रमण के चलते मौत हुई थी। वहीं, पहले से बीमार लोगों का कोरोना मौत तक पीछा नहीं छोड़ रहा है। कोरोना से दम तोड़ने वाले 165 मरीजों में से 119 पहले से ही डायबिटीज, हायपरटेंशन, ब्लडप्रेशर, हार्ट व लीवर समेत अन्य बीमारियों से पीड़ित थे। वहीं, 48 मृतक पहले से किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित नहीं थे। पिछले माह जिले में महज 10 मरीजों की कोरोना के चलते मौत हुई थी। सितंबर की शुरुआत से ही न सिर्फ नए मरीजों की संख्या बढ़ी है बल्कि मरीजों का रिकवरी रेट भी पिछले माह के मुकाबले 8 फीसदी तक कम हो गया है।
मौतों का आंकड़ा
मार्च-0, अप्रैल-0, मई-3, जून-91, जुलाई-32, अगस्त-10, सितंबर-34