फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   3.35 lakh cheated from friend in the name of admission in HCS

Gurugram News: एचसीएस में भर्ती कराने के नाम पर दोस्त से 3.35 लाख ठगे

Fri, 23 Jun 2023 12:30 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jun 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
3.35 lakh cheated from friend in the name of admission in HCS
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गुरुग्राम। न्यू कालोनी थाना क्षेत्र में हरियाणा सिविल सर्विसेज (एचसीएस) में भर्ती कराने के नाम पर एक व्यक्ति को उसी के दोस्त ने 3.35 लाख रुपए की चपत लगा दी। आरोपी ने अपने ताल्लुकात मंत्रियों से होने की बात कही। विश्वास दिलाने के लिए आरोपी ने लोकसभा सांसद ओम बिड़ला के साथ अपनी फोटो भी दिखाई। काम न होने पर जब पीड़ित ने रुपये वापस मांगे तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।




पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर-9 के रहने वाले पवन कुमार ने बताया कि वह अपने दोस्त ज्योति पार्क निवासी विजय कटारिया और एडीडब्ल्यू टावर निवासी विजय जांगिड़ के साथ जोधपुर में कार सेल-परचेज का काम वर्ष 2019 से करते हैं। वर्ष 2021 में पवन कुमार का एचसीएस भर्ती परीक्षा का रोल नंबर आया। इस बारे में उसने अपने दोस्तों को बताया तो विजय जांगिड़ ने उसकी एचसीएस में भर्ती कराने की बात कही।
विज्ञापन

इस भर्ती कराने के लिए उसने अपनी मंत्रियों से अच्छी पहचान होने की बात कही और 10 लाख रुपये मांगे। विश्वास दिलाने के लिए विजय जांगिड़ ने अपनी और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला की फोटो दिखाई। इसके साथ ही एक अन्य व्यक्ति का एक्सिस बैंक का ऑफर लेटर भी उसे दिखाया ताकि पवन को उस पर यकीन हो जाए। रुपए ज्यादा मांगने पर पवन ने इंकार कर दिया। इसके बाद विजय ने उसे कहा कि उसकी मंत्री से बात हो गई है। ऐसे में वह उसका यह काम तीन लाख रुपये में करा देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि तीन लाख रुपये में सौदा तय होने के बाद विजय जांगिड़ ने अपने बेटे हन्नी जांगिड़ के माध्यम से उससे दो बार में तीन लाख रुपये ले लिए। रुपये लेने के बाद उसने 35 हजार रुपये की और मांग की। यह रुपये मांगते वक्त विजय जांगिड़ ने उसे कहा कि उसका चयन हो गया है। ऐसे में पवन ने 35 हजार रुपये का इंतजाम कर विजय को दे दिए। इसके बाद विजय ने यह कह दिया कि उसका चयन नहीं हुआ है। इस पर पवन ने विजय से रुपये वापस मांगे। रुपये वापस लेने के लिए पवन अपनी पत्नी निशा के साथ विजय के घर गया, लेकिन विजय ने रुपये नहीं लौटाए। उल्टा पवन को जान से मारने की धमकी दी। इस पर उसने पुलिस को शिकायत देकर केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed