फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   327 accused arrested so far in Nuh violence

Gurugram News: नूंह हिंसा में अब तक 327 आरोपी गिरफ्तार

Sun, 10 Sep 2023 09:39 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 10 Sep 2023 09:39 PM IST
विज्ञापन
327 accused arrested so far in Nuh violence
सर्च ऑपरेशन चलता रहेगा, सोशल मीडिया पर निगरानी जारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। नूंह हिंसा में शामिल दंगाइयों को गिरफ्तार करने में पुलिस की धरपकड़ लगातार जारी है। पुलिस की कई टीमें हिंसा से जुड़े आरोपियों की पहचान करने में जुटी हैं। इसी कड़ी में नूंह पुलिस ने करीब एक दर्जन और आरोपियों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। अब नूंह पुलिस ने ब्रज मंडल हिंसा मामले में 60 एफआईआर दर्ज करते हुए 327 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

वहीं साइबर क्राइम थाना पुलिस द्वारा भी सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने के संबंध में 12 लोगों पर एफआईआर दर्ज करते हुए 2 को गिरफ्तार किया है। पुलिस कप्तान का दावा है कि सोशल मीडिया पर निगरानी जारी है। जब तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर लिया जाता, जब तक पुलिस की कार्रवाई जारी रहेगी। सोशल मीडिया पर अभी भी निगरानी बनी हुई है। कोई भी व्यक्ति किसी प्रकार की पोस्ट डालने से पहले सोच ले कि यह पोस्ट भड़काऊ है या नहीं। अगर भड़काऊ पोस्ट पाई जाती है तो निश्चित तौर पर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने हिंसा में शामिल आरोपियों को पकड़ने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों की अध्यक्षता में आधा दर्जन टीमें गठित की हैं, जो जगह-जगह छापा मारकर आरोपियों की पहचान कर रही हैं। इसके अलावा डीएसपी स्तर के अधिकारियों की अध्यक्षता में एसआईटी गठित की गई है, जो गहनता से जांच कर रही है। नूंह पुलिस अधीक्षक नरेंद्र बिजारनिया ने लोगों से कहा कि वो अफवाहों पर ध्यान न दें, अफवाह फैलाने वाले से नूंह पुलिस सख्ती से निपटेगी।
विज्ञापन

फोटो- नरेंद्र बिजारनिया, पुलिस कप्तान नूंह।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed