फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   324 cases of black fungus in Gurugram, Faridabad and Nuh

गुरुग्राम, फरीदाबाद और नूह में ब्लैक फंगस के 324 केस

Wed, 02 Jun 2021 11:10 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jun 2021 11:10 PM IST
विज्ञापन
324 cases of black fungus in Gurugram, Faridabad and Nuh
गुरुग्राम। एनसीआर से जुड़े हरियाणा के फरीदाबाद, नूह और गुरुग्राम में ब्लैक फंगस के 324 मरीजों का उपचार के लिए विभिन्न अस्पतालों में भर्ती हैं। 31 लोगों की उपचार के दौरान मौत हो गई है, जबकि 68 मरीज स्वस्थ होकर घरों को चले गए हैं। वहीं पलवल में ब्लैक फंगस के मरीजों को भर्ती करने की किसी भी अस्पताल में कोई व्यवस्था नहीं है।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार के आंकड़ों के अनुसार गुरुग्राम जिले में 248 ब्लैक फंगस के मरीज भर्ती हुए हैं। 192 का इलाज चल रहा है, जबकि 45 ठीक होकर घरों को चले गए हैं। इलाज के दौरान 21 मरीजों ने दम तोड़ दिया। फरीदाबाद जिले में 55 मरीज भर्ती हुए थे, इनमें से 23 ठीक हो गए, जबकि आठ की मौत हो गई है। वहीं नूह जिले के मेडिकल कालेज में 26 मरीज भर्ती हुए थे। उनमें से दो की मौत हो गई, जबकि 24 का उपचार हो रहा है।
विज्ञापन

तीनों जिलों में उपचाराधीन मरीजों के लिए इलाज के लिए इंजेक्शन की कमी बनी हुई है, जबकि इंजेक्शन के विकल्प के रूप में टेबलेट भी उपलब्ध कराई जा रहीं हैं। जो कि उतनी तेजी से काम नहीं करती है, जितनी तेजी से इंजेक्शन का प्रभाव होता है। विभिन्न अस्पतालों में भर्ती मरीजों के तीमारदारों का कहना है कि अस्पतालों से उपचार के लिए ऑनलाइन इंजेक्शन के लिए आवेदन किया जा रहा है। लेकिन जरूरत के 25 फीसदी ही इंजेक्शन उपलब्ध हो रहे हैं। जिसके कारण मरीजों के ठीक होने की रफ्तार भी कमी आ रही है। तीमारदारों का यह भी आरोप है कि पर्याप्त मात्रा में इंजेक्शन न मिलने के कारण मरीज की मौत भी हुईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed