फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   320 people vaccinated under drive through vaccination

ड्राइव थ्रू वैक्सीनेशन के तहत 320 लोगों को लगा टीका

Wed, 26 May 2021 11:13 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 26 May 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
320 people vaccinated under drive through vaccination
गुरुग्राम। कोरोना टीकाकरण को लेकर जिला स्वास्थ्य विभाग की तरफ से शुरू की गई ड्राइव थ्रू वैक्सीनेशन मुहिम के तहत लाभार्थियों की संख्या अब बढ़ती जा रही है। बुधवार को भी ड्राइव थ्रू वैक्सीनेशन के तहत लक्ष्य से ज्यादा 320 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया। बुधवार को एक बार फिर से सरहौल बॉर्डर पर स्थित एंबिएंस मॉल की पार्किंग में लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को जिले में पहली बार एक ही दिन दो अलग-अलग जगहों पर ड्राइव थ्रू वैक्सीनेशन के तहत टीकाकरण कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें से सरहौल स्थित एंबिएंस मॉल में 100 लोगों को व एमजी रोड स्थित एमजीएफ मॉल में 220 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया। एंबिएंस मॉल में 100 लोगों का लक्ष्य था, जिसमें से 100 को टीका लगाया गया जबकि एमजीएफ मॉल में 200 लोगों का लक्ष्य था, जिसमें से 220 लोगों को टीका लगाया गया। एंबिएंस मॉल में खासतौर पर विशेष जरूरतमंद लोगों के लिए टीकाकरण शिविर आयोजित किया गया था और यहां पर भी सुबह 10 बजे से ही टीकाकरण की शुरुआत की गई थी।
विज्ञापन

दोनों ही जगहों पर दी गई कोवाक्सिन की डोज
दोनों ही जगहों पर लाभार्थियों को कोवाक्सिन की डोज दी गई जबकि ड्राइव थ्रू वैक्सीनेशन के तहत पहले लोगों को कोवीशील्ड की डोज की जा रही थी। दोनों ही शॉपिंग मॉल की पार्किंग में सुबह 10 बजे से टीकाकरण की प्रक्रिया शुरू हुई। ड्राइव थ्रू वैक्सीनेशन के तहत बुधवार को स्वास्थ्य विभाग ने 45 साल से ऊपर के लोगों को टीका लगाया। मालूम हो कि टीकाकरण की मुहिम शुरू होने के बाद बीच में लोगों की संख्या कम होने लगी थी लेकिन अब लोगों में इसको लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है और रोजाना लक्ष्य से ज्यादा लोगों को कोरोना का टीका लगाया जा रहा है। खास बात यह भी है कि अब तक एक भी लाभार्थी को टीका लगवाने के बाद स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं नहीं हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed