{"_id":"6a60d6d6cea851ea5b08a0ed","slug":"318-youths-selected-by-various-companies-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-95305-2026-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: 318 युवाओं का विभिन्न कंपनियों में चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: 318 युवाओं का विभिन्न कंपनियों में चयन
विज्ञापन
गुरुग्राम स्थित आईटीआई में अप्रेंटिसशिप मेले का किया गया आयोजन
नंबर गेम- 318 युवाओं का हुआ चयन
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), गुरुग्राम में बुधवार को अप्रेंटिसशिप मेले का आयोजन किया गया। मेले का उद्घाटन मुख्य अतिथि प्रोग्रेसिव फेडरेशन ऑफ ट्रेड्स एंड इंडस्ट्री के चेयरमैन डॉ. अरुण धींगड़ा तथा रोजगार अधिकारी श्रीमती ज्योति ने किया।
मेले में युवाओं को अप्रेंटिसशिप और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए 22 प्रतिष्ठित कंपनियों ने भाग लिया। इनमें प्रमुख रूप से होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया, सुजूकी मोटरसाइकिल इंडिया, महाशोवा प्राइवेट लिमिटेड, बजाज ऑटो लिमिटेड और ऊनो मिंडा रिका प्राइवेट लिमिटेड सहित अन्य कंपनियां शामिल रहीं।
मेले में 377 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया, जिनमें से 318 अभ्यर्थियों का विभिन्न कंपनियों में चयन किया गया। बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर रोजगार के अवसरों का लाभ उठाया।
विज्ञापन
इस अवसर पर संस्थान में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत सामाजिक बुराइयों के प्रति जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने और समाज में जागरूकता फैलाने का संदेश दिया।
कार्यक्रम में संस्थान के अधिकारियों, प्रशिक्षकों, उद्योग प्रतिनिधियों तथा विद्यार्थियों ने भाग लिया। आयोजकों ने कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं को रोजगार से जोड़ने के साथ-साथ उन्हें जागरूक और आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।