{"_id":"5b5db25f4f1c1b50748b7cda","slug":"31532867167-gurgaon-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सावन का पहला सोमवार आज, शिवालय सजकर तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सावन का पहला सोमवार आज, शिवालय सजकर तैयार
Updated Sun, 29 Jul 2018 05:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सावन का पहला सोमवार आज, शिवालय तैयार
-श्रद्घालुओं की सुरक्षा के लिए मंदिरों में किए गए विशेष प्रबंध
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सावन के पावन महीने का पहला सोमवार आज है। शिवालयों में विशेष पूजा-अर्चना की जाएगी। मंदिरों में श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए सुरक्षा का भी विशेष इंतजाम किया गया है।
पंडितों की मानें तो इस बार का सावन कुछ ज्यादा ही शुभ फलदायक है क्योंकि ज्येष्ठ अधिमास के बाद सावन पूरे तीस दिन का होगा। यह संयोग 19 साल बाद बन रहा है। वहीं सावन के दौरान पूरे महीने में चार सोमवार पड़ रहे हैं। पंडित बृजभूषण ने बताया कि पंचांगों के अनुसार, इस बार सावन के कृष्ण पक्ष में दूज दो दिन रविवार और सोमवार को रहेगी। बहुत से लोग सावन में आने वाले पहले सोमवार से ही 16 सोमवार व्रत की शुरुआत करते हैं। उधर, सुरक्षा को लेकर पुलिस ने भी पुख्ता इंतजाम किए हैं। श्रद्धालुओं की मंदिर में भीड़ उमड़ने को लेकर मंदिर प्रबंधन द्वारा भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
ऐसे करें पूजा....
पंडित अमरचंद भारद्वाज ने बताया कि श्रद्धालु व्रत शुरू करने के लिए सुबह-सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि कर स्वच्छ कपड़े पहनें। पूजा स्थान की सफाई करें। आसपास कोई मंदिर है तो वहां जाकर भोलेनाथ के शिवलिंग पर जल व दूध अर्पित करें। भोलेनाथ के सामने आंख बंद शांति से बैठें और व्रत का संकल्प लें। भगवान शंकर के सामने तिल के तेल का दीया प्रज्वलित करें और फल व फूल अर्पित करें। मंत्र उच्चारण करते हुए भगवान शंकर को सुपारी, पंचामृत, नारियल व बेल की पत्तियां चढ़ाएं।
विज्ञापन
यहां होगी विशेष पूजा अर्चना..
शहर के राजीव नगर में आज गुफावाला मंदिर, घंटेश्वर मंदिर, भूतेश्वर मंदिर, प्रकाशपुरी, प्रेम मंदिर, सिद्धेश्वर मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना की जाएगी।