फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   31 year old Poonam Rani died in road accident in Gurugram

Gurugram News: सड़क पर खड़े ट्रैक्टर-टॉली में कूड़ा डाल रही महिला को हाइवा ने मारी टक्कर, हुई मौत

Sun, 01 Mar 2026 06:46 PM IST
Rahul Kumar Tiwari अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम
अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम Published by: Rahul Kumar Tiwari Updated Sun, 01 Mar 2026 06:46 PM IST
सार

गुरुग्राम के चंदू गांव में कूड़ा डाल रही 31 वर्षीय पूनम रानी को हाइवा ने टक्कर मार दी। ट्रैक्टर और हाइवा के बीच फंसने से पूनम की मौत हो गई, जबकि ट्रैक्टर चालक घायल हुआ। पति की शिकायत पर राजेंद्र पार्क थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई है।

विज्ञापन
31 year old Poonam Rani died in road accident in Gurugram
सड़क हादसे में महिला की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुरुग्राम के बुढ़ेडा पुलिस चौकी क्षेत्र में चंदू गांव में 28 फरवरी की सुबह सड़क पर खड़े ट्रैक्टर-टॉली में कूड़ा डाल रही महिला को हाइवा ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद ट्रैक्टर व हाइवा के बीच फंसी महिला की मौत हो गई। ट्रैक्टर के चालक को भी चोटें आई हैं। मृत महिला के पति की पवन की शिकायत के आधार पर हाइवा चालक के खिलाफ राजेंद्रा पार्क थाने में प्राथमिकी दर्ज की है।

विज्ञापन


मृत महिला की पहचान चंदू गांव निवासी पूनम रानी (31) के रूप में हुई है। मृतका के पति पवन कुमार ने पुलिस को बताया कि गांव में सरपंच की ओर से कूड़ा उठाने के लिए मिनी ट्रैक्टर लगाया हुआ है। इस पर चालक के तौर पर सतीश कुमार तैनात है। 28 फरवरी की सुबह करीब 6:30 बजे उसकी पत्नी पूनम कूड़ा डालने के लिए बाहर आई थी। 
विज्ञापन


इसी दौरान पीछे से गुरुग्राम से बादली ओर जा रहे मिट्टी से भरे एक हाइवा ने तेज रफ्तार व लापरवाही से पूनम को टक्कर मार दी। पूनम ट्रैक्टर-ट्राॅली व हाइवा के बीच में फंसकर गंभीर रूप से घायल हो गई। हाइवा की टक्कर से ट्रैक्टर-ट्राॅली पास में खड़े बिजली के खंभे से जा टकरा गया और चालक सतीश कुमार को भी चोटें आई। हादसे के बाद चालक हाइवा को मौके पर छोड़कर भाग गया। पूनम रानी को परिवार वालों ने तुरंत पास के निजी अस्पताल में पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच अधिकारी एएसआई किरनपाल ने बताया कि पूनम रानी व ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मारने वाले हाइवा को जब्त कर लिया गया है। गाड़ी के मालिक को नोटिस भेजकर चालक की पहचान कराने व पेश करने के लिए कहा जाएगा। चालक की पहचान होने पर उसे गिरफ्तार करके आगामी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed