फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Road narrowed by haphazardly parked vehicles.

Gurugram News: बेतरतीब खड़े वाहनों से संकरी हुई सड़क

Tue, 06 Oct 2026 06:16 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 06:16 PM IST
विज्ञापन
Road narrowed by haphazardly parked vehicles.
नगर परिषद के अंतर्गत आने वालेपटौदी व हेली मंडी पार्किंग में होने के कारण सड़कों पर खड़े वाहन
भीषण जाम आम नागरिकों और राहगीरों के लिए बड़ी प्रशासनिक चुनौती बना
विज्ञापन

प्रेमचंद पालमी
पटौदी। जिले का पटौदी-हेलीमंडी (जाटौली मंडी) क्षेत्र करीब 4 लाख की आबादी और व्यापारिक महत्व के बावजूद आज एक गंभीर यातायात संकट और पार्किंग के अभाव से जूझ रहा है। सड़कों पर बेतरतीब खड़े वाहनों के कारण मुख्य मार्ग संकरे हो गए हैं, जिससे रोजाना लगने वाला भीषण जाम आम नागरिकों और राहगीरों के लिए बड़ी प्रशासनिक चुनौती बन गया है।

सरकार-प्रशासन से स्थायी समाधान की मांग

डॉ. नरेंद्र सिंह यादव, पहलवान दलीप छिल्लर, सत्यनारायण यादव, कुमुद कक्कड़ आदि का कहना है कि शहरों में बढ़ती आबादी और वाहनों की संख्या को देखते हुए पार्किंग के लिए जमीन चिह्नित कर स्थायी व्यवस्था की जानी चाहिए। जब तक पार्किंग स्थल विकसित नहीं होते, तब तक सड़क किनारे बेतरतीब पार्किंग पर नियंत्रण की व्यवस्था भी जरूरी है।
विज्ञापन

----------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्किंग को लेकर नगरपरिषद अधिकारियों से बातचीत की जाएगी। जहां पार्किंग के लिए जमीन उपलब्ध होगी, वहां इस पर विचार किया जाएगा। पटौदी व हेलीमंडी में पार्किंग की मांग हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के समक्ष भी रखी जाएगी। - बिमला चौधरी, विधायक, पटौदी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed