फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   30,000 building owners owe more than Rs 2 billion in property tax.

Gurugram News: 30 हजार भवन मालिकों पर दो अरब से अधिक प्रॉपर्टी टैक्स बकाया

Sat, 06 Dec 2025 12:17 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 06 Dec 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
30,000 building owners owe more than Rs 2 billion in property tax.
अब तक 261 करोड़ रुपये का ही प्रॉपर्टी टैक्स किया गया संग्रह
विज्ञापन


53 बड़े भवनों को सील करके 20 करोड़ से अधिक की रकम वसूली

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। नगर निगम का खजाना खाली हो रहा है। चारों जोन के 30 हजार बड़े बकायेदारों का एक अरब से अधिक प्रॉपर्टी टैक्स लंबित है जिसे वसूलने में निगम के अधिकारी नाकाम साबित हो रहे हैं। अधिकारियों का दावा है कि मार्च से पहले वसूली प्रक्रिया तेज की जाएगी। अब तक 53 बड़े भवनों को सील करके 20 करोड़ से अधिक की रकम वसूली जा चुकी है।
नगर निगम का खजाना खाली होने पर प्राॅपर्टी टैक्स वसूलने पर जोर है। विभाग की ओर से अब तक 261 करोड़ रुपये का प्रॉपर्टी टैक्स वसूला जा चुका है। नगर निगम गुरुग्राम में मौजूदा वित्त वर्ष 2025-26 में अब तक 261 करोड़ रुपये से अधिक का प्रॉपर्टी टैक्स प्राप्त किया जा चुका है। निगम प्रशासन का लक्ष्य आगामी महीनों में इस राशि में और अधिक तेजी से वृद्धि करने का है। टैक्स ब्रांच के अधिकारियों को इसके लिए स्पष्ट निर्देश जारी किए गए हैं कि प्रॉपर्टी टैक्स वसूली कार्य में किसी भी प्रकार की ढिलाई न बरती जाए।
विज्ञापन



अप्पू घर एम्यूजमेंट पार्क हो चुका है सील
नगर निगम गुरुग्राम ने शहर के प्रसिद्ध सेक्टर-29 स्थित अप्पू घर एम्यूजमेंट पार्क को सील किया है। निगम की यह कार्रवाई प्रॉपर्टी टैक्स के 7,43,50,299 रुपये के भारी बकाये के चलते की गई है। इस पार्क को चलाने वाली फर्म इंटरनेशनल रिक्रिएशन एंड एम्यूजमेंट लिमिटेड को बार-बार नोटिस भेजे जाने के बावजूद भुगतान नहीं किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


वासुदेव ग्रेनाइट्स की बिल्डिंग भी हो चुकी सील
नगर निगम गुरुग्राम की ओर से प्रॉपर्टी टैक्स के बकायेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में बुधवार को निगम की टैक्सेशन टीम ने पालम विहार क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए वासुदेव ग्रेनाइट्स की बिल्डिंग को सील कर दिया था। इस संपत्ति पर कुल 1,19,86,642 रुपये का प्रॉपर्टी टैक्स बकाया था।

गांव झाड़सा में एक प्रॉपर्टी सील
प्रॉपर्टी टैक्स बकायेदारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गांव झाड़सा स्थित एक प्रॉपर्टी को सील कर दिया गया। इस प्रॉपर्टी पर 67,69,116 रुपये का प्रॉपर्टी टैक्स बकाया था।


प्रॉपर्टी टैक्स वसूलने को लेकर चारों जोन के अधिकारियों के साथ बैठक की जा चुकी है। भवन मालिकों को एक्ट के हिसाब से नोटिस दिए जा रहे हैं। मार्च तक वसूली अधिक होने की संभावना है। जिन भवन मालिकों की ओर से लापरवाही बरती जा रही है उनके भवन को सील किया जा रहा है।
- प्रदीप दहिया, नगर निगम आयुक्त, गुरुग्राम

इसे भी जानें
- प्राॅपर्टी टैक्स बकाया होने पर तीन अलग-अलग नोटिस जारी किए जाते हैं।
- जवाब न आने पर भवन सील करने की प्रक्रिया होती है।
- डी-सील के लिए भवन मालिक को टैक्स जमा करना पड़ता है।
- नगर निगम के चारों जोन में डिफाॅल्टरों की प्रॉपर्टी सील करने का अभियान चलाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed