फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   300 girl students of Gurugram will go to Kurukshetra for educational tour.

Gurugram News: शैक्षणिक भ्रमण के लिए गुरुग्राम की 300 छात्राएं जाएंगी कुरुक्षेत्र

Sat, 09 Sep 2023 11:19 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 09 Sep 2023 11:19 PM IST
विज्ञापन
300 girl students of Gurugram will go to Kurukshetra for educational tour.
15 से 17 सितंबर तक होगा शैक्षणिक भ्रमण, 30 शिक्षक-शिक्षिकाएं भी जाएंगे साथ
विज्ञापन

भ्रमण का उद्देश्य छात्राओं में धार्मिक व ऐतिहासिक ज्ञान बढ़ाना
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। जिले के सरकारी स्कूलों की सातवीं, आठवीं व नौवीं कक्षा में पढ़ने वाली 300 छात्राएं 15 से 17 सितंबर तक कुरुक्षेत्र में शैक्षणिक भ्रमण करेंगी। इनके साथ 30 शिक्षक-शिक्षिकाएं भी भ्रमण पर जाएंगे। जिले के चारों खंडों से भ्रमण पर जाने वाली छात्राओं व शिक्षक-शिक्षिकाओं का चयन करके शिक्षा विभाग को सूची भेजी जा चुकी है।
शैक्षणिक भ्रमण के तहत कुरुक्षेत्र के ब्रह्मा सरोवर, कृष्णा संग्रहालय, कल्पना चावला मेमोरियल तारामंडल, ज्योतिसर, शेख चिल्ली मकबरा, आलू अनुसंधान केंद्र और एनडीआरआई करनाल सहित अन्य जगहों पर ले जाया जाएगा। शिक्षा विभाग की ओर से शैक्षणिक भ्रमण यमुनानगर जिले की छात्राओं से शुरू हो चुका है। 18 अक्तूबर तक हरियाणा के सभी जिलों की छात्राओं का शैक्षणिक भ्रमण शेड्यूल अनुसार पूरा कराया जाएगा।
विज्ञापन

भ्रमण के तहत सभी जिलों से सातवीं कक्षा की 100, आठवीं कक्षा की 100 व नौवीं कक्षा की 100 छात्राओं का चयन किया गया है। जिसमें एक स्कूल से 10 छात्राओं को शामिल किया गया है। शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार पिछली कक्षा में 70 फीसदी या इससे अधिक अंक प्राप्त करने वाली छात्राओं को शैक्षणिक भ्रमण में शामिल किया गया हैै।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सरोज दहिया ने बताया कि शैक्षणिक भ्रमण का उद्देश्य छात्राओं का धार्मिक व ऐतिहासिक ज्ञान बढ़ाना है। छात्राएं 15 सितंबर को सुबह गुरुग्राम से कुरुक्षेत्र के लिए रवाना होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed