फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   300 auto-rickshaw drivers sensitized to traffic rules

Gurugram News: 300 ऑटो चालकों को यातायात नियमों के प्रति किया जागरूक

Sun, 25 Oct 2026 12:14 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
300 auto-rickshaw drivers sensitized to traffic rules
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गुरुग्राम। यातायात पुलिस ने शहर में ट्रैफिक को सुचारु बनाए रखने के लिए विशेष अभियान चलाया। अभियान के तहत लगभग 300 ऑटो चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं की आशंका को कम करना है।

ऑटो चालकों को सुरक्षित वाहन संचालन, लेन अनुशासन और यातायात व्यवस्था में उनकी जिम्मेदारी के बारे में दिशा-निर्देश दिए गए। उन्हें हाईवे पर सर्विस लेन और अन्य सड़कों पर बाईं लेन का उपयोग करने का निर्देश दिया गया। सड़क किनारे अनावश्यक पार्किंग से बचने की सलाह दी गई। उन्हें निर्धारित वर्दी पहनने और वाहन के सभी जरूरी दस्तावेज वैध रखने के निर्देश दिए गए। सवारियों को बिठाते और उतारते समय यातायात बाधित न करने पर जोर दिया गया। लंबित चालानों का समय पर भुगतान करने के लिए भी प्रेरित किया गया। यातायात व्यवस्था में ऑटो चालकों की भूमिका केवल यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचाने तक सीमित नहीं है। सड़क पर सुरक्षित और जिम्मेदार व्यवहार अपनाना भी उनकी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। नियमों का पालन करने से यातायात का प्रवाह बेहतर होता है और सभी सड़क उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित होती है।
विज्ञापन


यातायात पुलिस की अपील
गुरुग्राम यातायात पुलिस जागरूकता अभियानों के माध्यम से निरंतर प्रयास कर रही है। इसका लक्ष्य वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति संवेदनशील बनाना है। पुलिस ने सभी ऑटो चालकों से नियमों का पालन करने की अपील की है। यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने पर जोर दिया गया। शहर में सुगम और सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सक्रिय सहयोग मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed