फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   30 years old occupation removed amid protests in Jhadsa village

झाड़सा गांव में विरोध के बीच हटाया 30 साल पुराना कब्जा

Wed, 22 Jun 2022 11:42 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jun 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
30 years old occupation removed amid protests in Jhadsa village
गुरुग्राम। नगर-निगम के तोड़फोड़ दस्ते ने बुधवार को झाड़सा गांव में 30 साल पुराने कब्जे को हटवाया। इस दौरान टीम को विरोध का सामना भी करना पड़ा, लेकिन भारी पुलिस बल की मौजूदगी के कारण लोगों का विरोध कोई काम नहीं आया। कब्जाधारियों ने गली में अवैध कब्जा कर आवाजाही बाधित की हुई थी। गौर करने वाली बात यह है कि यहां अवैध कब्जे की शिकायत नगर निगम सदन की सामान्य बैठक में भी हुई थी। सदन की बैठक में ही इस अवैध कब्जे को हटाने के निर्देश दे दिए गए थे।
विज्ञापन

बुधवार को सहायक अभियंता (अतिक्रमण) राजकिशन मोंगिया के नेतृत्व में जूनियर इंजीनियर सचिन शर्मा व इनफोर्समेंट टीम के अन्य सदस्य पुलिस बल लेकर गांव झाड़सा पहुंचे और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। इस मौके पर भारी पुलिस बल मौजूद रहा। विरोध को देखते हुए सदन थाना पुलिस ने पहले ही भारी पुलिस बल बुला लिया था। एसडीओ मोंगिया ने बताया कि कब्जाधारी को पहले सूचना दे दी गई थी। कोर्ट में भी इस मामले की सुनवाई हुई। कोर्ट ने भी कब्जाधारी को कब्जा हटाने के निर्देश दिए थे। यहां एक परिवार ने 30 साल से कब्जा किया हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed